scriptआज का राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से इन 7 राशियों को मिलेगा फायदा, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 04 October 2020 | Patrika News

आज का राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से इन 7 राशियों को मिलेगा फायदा, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

locationभोपालPublished: Oct 03, 2020 02:52:38 pm

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि ( 07:27 AM तक फिर तृतीया )…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 04 October 2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 04 October 2020

आज साल 2020 की तारीख 04 अक्टूबर को रविवार sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य… ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में इसे आत्मा का कारक माना गया है। आपके मान सम्मान से लेकर अपमान तक के लिए सूर्य को कारण माना जाता है। इनका रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव ही हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 04 October 2020…
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि ( 07:27 AM तक फिर तृतीया ) व दिन रविवार ( 04 October 2020, sunday ) का है। इस दिन अश्विनी नक्षत्र ( 11:53 AM तक फिर भरणी ) रहेगा।

04 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:23 AM से 12:10 PM
: अमृत काल : –
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:51 AM से 11:53 AM
: रवि योग : –

04 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 09:48:06 से 10:35:24 तक
: राहुकाल – 16:12:31 से 17:41:14 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 04 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 04 October 2020, sunday…

1. मेष राशि :-
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। ध्यान रहे समय का सदुपयोग करते हुए विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। ।

2. वृषभ राशि :-
शुभ कार्यों में मन लगेगा। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। लेकिन, समय अनुकूल नहीं है, अत: निवेश से बचें।

3. मिथुन राशि :-
समय का सदुपयोग करते हुए दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। लेकिन, झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

4. कर्क राशि :-
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। लेकिन, अपनों की बातों से मन दुखी भी होगा।

5. सिंह राशि :-
दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।

6. कन्या राशि :-
आध्यात्मिक तरक्की की संभावना के साथ ही धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग व सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

7. तुला राशि :-
कारोबार में विस्तार के योग के बीच नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

8. वृश्चिक राशि :-
काम काफी हैं अत: आप अच्छे से कार्यनीति तय करें,इससे पहले काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहे। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

9. धनु राशि :-
स्वास्थ का ध्यान रखते हुए अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ो का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

10. मकर राशि :-
लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय भी होगा। लेकिन, शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।

11. कुम्भ राशि :-
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। नया मकान दुकान खरीदने के योग के बीच धन लाभ होता रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

12. मीन राशि :-
समय अनुकूल नहीं है, अत: सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो