scriptआज का राशिफल : शनिदेव की कृपा से किनका चमकेगा भाग्य, जानें अपना राशिफल | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 05 september2020 | Patrika News

आज का राशिफल : शनिदेव की कृपा से किनका चमकेगा भाग्य, जानें अपना राशिफल

locationभोपालPublished: Sep 04, 2020 04:04:27 pm

आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 05 september2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 05 september2020

आज साल 2020 के सितंबर का पांचवां दिन यानि 05 सितंबर 2020 को शनिवार saturday का दिन है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है। जबकि कुंडली में शनि को दुख का कारक माना गया है। इनका रंग काला रत्न नीलम है। इस दिन की कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन बजरंगबली व देवी मां की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today’s Special 05 September 2020…
आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि ( 04:38 PM तक फिर चतुर्थी ) व दिन शनिवार ( 5 September 2020, saturday ) का है। इस दिन रेवती नक्षत्र ( 02:22 AM, सितंबर 6 तक ) रहेगा।

5 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:31 AM − 12:21 PM
: अमृत योग : 11:40 PM से 01:28 AM, सितंबर 06

5 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 11:31:14 से 12:21:23 तक
: राहुकाल – 08:48:16 से 10:22:17 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 5 सितंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 5 September 2020, saturday…

1. मेष राशि :-
मित्रों के साथ आनंद दायक समय व्यतीत होगा। आपकी भावनाओं का जो लोग मजाक बनाते हैं, उनकी परवाह न करें। आध्यत्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है।

2. वृषभ राशि :-
व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। यदि किसी से कोई वादा किया हे तो आज पूरा करने का दिन है। बिना सोचे समझे कुछ न बोलें अन्यथा विवाद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

3. मिथुन राशि :-
यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थिति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। पैसों का हिसाब रखें लापरवाही से नुकसान होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

4. कर्क राशि :-
परिवार को आप की जरूरत है, कोई भी फैसला एक तरफा न लें। लोहे व्यपार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट की संभावना के बीच मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे।

5. सिंह राशि :-
समय अनुकूल है। जीवन में कुछ उदेश्य बनाएं। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें।

6. कन्या राशि :-
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यशैली को सुधारना होगा अन्यथा सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी वो आज मिल सकता है।

7. तुला राशि :-
व्यवसायिक उन्नति के योग के बीच नई तकनीक के उपयोग से व्यापार और उन्नत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे। मकान खरदीने का मन बना चुके हैं, तो यह जल्द पूरा होगा।

8. वृश्चिक राशि :-
अपने व्यवहार में आप को अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करें। समय रहते संभल जाएं तो आप के लिए बेहतर रहेगा।

9. धनु राशि :-
मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे।किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाए। शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे।

10. मकर राशि :-
विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेगे। अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पूछपरख बढेगी।
11. कुम्भ राशि :-
आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है, इनका भरपूर लाभ लें। आप के सामने मार्ग बहुत है, अब अपने विवेक से तय आप को करना है। भावनात्मक सम्बन्धों में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकता है।
12. मीन राशि :-
विवाद की स्थिति निर्मित होने से रोकने के लिए अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन सम्भावना के बीच समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो