scriptHoroscope Today 09 December 2020 Rashifal : किन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन? जानें मेष से मीन तक का हाल | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 09 December2020 | Patrika News

Horoscope Today 09 December 2020 Rashifal : किन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन? जानें मेष से मीन तक का हाल

locationभोपालPublished: Dec 08, 2020 07:47:48 pm

आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि 03:17 PM तक फिर दशमी…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 09 December2020,aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 09 December2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 09 December2020,aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 09 December2020

आज साल 2020 की तारीख 09 दिसंबर को बुधवार wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा हासिल है। वहीं कुंडली में बुध को बुद्धि का कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री गणेश जी हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 09 December 2020…
आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि ( 03:17 PM तक फिर दशमी ) व दिन बुधवार ( 09 December 2020, wednesday ) का है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र ( 12:33 PM तक फिर हस्त ) रहेगा।

09 दिसंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
: अमृत काल : 05:17 AM दिसंबर 10 से 06:46 AM दिसंबर 10
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 12:33 PM से 06:33 AM दिसंबर 10
: रवि योग : कोई नहीं

09 दिसंबर का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 15:43:47 से 16:26:12 तक
: राहुकाल – 11:50:32 से 13:10:03 तक

जानिए आज 09 दिसंबर राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 09 December 2020, wednesday…

1. मेष राशि –
आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा।

2. वृषभ राशि –
सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर हैं।

3. मिथुन राशि –
क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।

4. कर्क राशि –
आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

5. सिंह राशि –
आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी।विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

6. कन्या राशि –
वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा।मौज मस्ती में समय बीतेगा। माता का स्वास्थ कमजोर रहेगा।

7. तुला राशि –
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि –
कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है।आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव सम्भव है।

9. धनु राशि –
पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयो से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।

10. मकर राशि –
सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा और उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

11. कुम्भ राशि –
जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

12. मीन राशि –
बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो