राशिफल

Horoscope Today 09 november 2020 : भगवान भोलेनाथ आज इन पर करेंगे अपने आशीर्वाद की बारिश, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि…

भोपालNov 08, 2020 / 04:22 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 09 november2020

आज साल 2020 की तारीख 09 नवंबर को सोमवार monday का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना गया है। वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद और रत्न मोती है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान शंकर हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 09 november 2020…
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि ( 06:50 AM तक फिर नवमी-05:27 AM नवंबर 10 तक ) व दिन सोमवार ( 09 november 2020, monday ) का है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र ( 08:43 AM तक फिर मघा ) रहेगा।

09 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 07:07 AM से 08:43 AM,05:37 AM नवंबर 10 से 07:10 AM नवंबर 10
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : कोई नहीं

09 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 08:23:28 से 09:07:32 तक
: राहुकाल – 07:33:53 से 08:56:31 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 09 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 09 november 2020, monday…

1. मेष राशि –
शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ने के साथ ही निवेश शुभ रहेगा। किसी के बारे ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। चोरी आदि से बचें।

2. वृषभ राशि –
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा।माता पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

3. मिथुन राशि –
कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में ले कर चले। आपमें से कुछ के साथ आर्थिक संकट सम्भव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।

4. कर्क राशि –
आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि के बीच संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा।

5. सिंह राशि –
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग के बीच धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी

6. कन्या राशि –
सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।पत्नी के स्वास्थ की चिंता rhegi।ज़िद न करे परिजनो की बात माने लाभ होगा। घर की साफ़ सफ़ाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण ख़राब न करें।

7. तुला राशि –
अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

8.वृश्चिक राशि –
अपनी समझदारी से रुके कार्य आज पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग के साथ ही व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

9. धनु राशि –
कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहर को नम्र रखे। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

10. मक़र राशि –
अपने वाक्चतुर्य से आप कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे।जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

11. कुम्भ राशि –
अपमानित होने से बेहतर है कि अपनीं आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

12. मीन राशि –
व्यववसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहने के साथ ही आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 09 november 2020 : भगवान भोलेनाथ आज इन पर करेंगे अपने आशीर्वाद की बारिश, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.