राशिफल

Horoscope Today 11 December 2020 : आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें अपनी राशि का हाल

आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 10:04 AM तक फिर द्वादशी…

Dec 10, 2020 / 02:31 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 11 December2020

आज साल 2020 की तारीख 11 दिसंबर को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना जाता है। वहीं कुंडली में शुक्र को भाग्य का कारक माना गया है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी स्वयं धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन संतोषी माता व वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today’s Special 11 December 2020…
आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि ( 10:04 AM तक फिर द्वादशी) व दिन शुक्रवार ( 11 December 2020, friday ) का है। इस दिन चित्रा नक्षत्र ( 08:48 AM तक फिर स्वाती 06:30 AM, दिसंबर 12 तक ) रहेगा।
11 दिसंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:30 AM से 12:13 PM
: अमृत काल : 10:33 PM से 12:00 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : कोई नहीं

11 दिसंबर का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 12:55:00 से 13:37:21 तक
: राहुकाल – 10:32:02 से 11:51:28 तक
जानिए आज 11 दिसंबर राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 11 December 2020, friday…

1. मेष राशि –
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

2. वृषभ राशि –
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

3. मिथुन राशि –
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

4. कर्क राशि –
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, लेकिन घबराए नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

5. सिंह राशि –
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होगे। शत्रु परास्त होगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग हैं।

6. कन्या राशि –
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडों से मार्ग दर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंसने की बजाय खुद को परिपक्व करे। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

7. तुला राशि –
आप की आदतों के कारण आपसे अपनों से दूरिया बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
8. वृश्चिक राशि –
पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

9. धनु राशि –
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।
10. मकर राशि –
आर्थिक मामले सुलझने की उमीद हे। जिन लोगो की आप ने मदद की थी वही आप का विरोध करेगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
11. कुम्भ राशि –
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
12. मीन राशि –
बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 11 December 2020 : आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें अपनी राशि का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.