scriptHoroscope Today 17 March 2021 : श्रीगणेश आज 6 राशि वालों के लिए लाए हैं खास तोहफा, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 17 March 2021 | Patrika News
राशिफल

Horoscope Today 17 March 2021 : श्रीगणेश आज 6 राशि वालों के लिए लाए हैं खास तोहफा, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार

आज चतुर्थी तिथि 11:28 PM तक उसके बाद पञ्चमी…

Mar 16, 2021 / 03:47 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 17 March 2021

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 17 March 2021

आज साल 2021 की 17 मार्च की तारीख को बुधवार wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं चंद्र पुत्र बुध शरीर में त्वचा के कारक माने गए हैं।

जबकि कुंडली में इन्हें बुद्धि का कारक माना गया हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन की कारक देव स्वयं श्रीगणेश हैं।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 17 March 2021,wednesday…

1. मेष राशि :-
निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

2. वृषभ राशि:-
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता हे। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे।

3. मिथुन राशि:-
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

4. कर्क राशि:-
अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें की जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। रुका हुआ धन मिलनें की संभावना है। सन्तान से मनभेद होगा। यात्रा से लाभ होगा।

5. सिंह राशि:-
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

6. कन्या राशि:-
सोचे कार्य समय पर हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते है।

7. तुला राशि:-
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। परिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी।

8. वृश्चिक राशि:-
संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। माता पिता से अनबन संभव है।

9. धनु राशि:-
दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।

10. मकर राशि:-
परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

11. कुम्भ राशि:-
निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

12. मीन राशि:-
विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 17 March 2021 : श्रीगणेश आज 6 राशि वालों के लिए लाए हैं खास तोहफा, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो