scriptHoroscope Today 18 December 2020 : जानें शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 18 December2020 | Patrika News

Horoscope Today 18 December 2020 : जानें शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

locationभोपालPublished: Dec 17, 2020 10:25:07 pm

आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 02:22 PM तक…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 18 December2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 18 December2020

आज साल 2020 की तारीख 18 दिसंबर को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना जाता है। वहीं कुंडली में इसे भाग्य का कारक माना गया है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन माता संतोषी की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today’s Special 18 December 2020…

आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि ( 02:22 PM तक फिर पंचमी ) व दिन शुक्रवार ( 18 friday 2020, friday ) का है। इस दिन श्रवण नक्षत्र ( 07:04 PM तक फिर धनिष्ठा ) रहेगा।
18 दिसंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…

: अभिजित मुहूर्त : 11:34 AM से 12:16 PM

: अमृत काल : 08:44 AM से 10:20 AM

: सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:38 AM से 07:04 PM
: रवि योग : 06:38 AM से 07:04 PM

18 दिसंबर का अशुभ मुहूर्त…

: कंटक – 12:58:15 से 13:40:30 तक

: राहुकाल – 10:35:38 से 11:54:52 तक

जानिए आज 18 दिसंबर राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 18 December 2020, friday…

 

1. मेष राशि

अपनी जिम्मेदारी को समझें।गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धन लाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा।संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।

 

2. वृषभ राशि

अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है । लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी.पिकनिक का आनंद मिलेगा।

3. मिथुन राशि

आज का दिन प्रेम.प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा.व निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें।कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे ।

4. कर्क राशि

न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोटएविवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है।परिवार के प्रति सजग रहे।

5. सिंह राशि

आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी.पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी।झूठ बोलने से बचे।माता के स्वास्थ में कमी आएगी।

6. कन्या राशि

बोलने से पहले सोचें। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव संभव है। बिजली के उपकरण खरीदने में धन ख़र्च होगा।

7. तुला राशि

कम बोलें अच्छा बोलें। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर.परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
8. वृश्चिक राशि

समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है ।
9. धनु राशि

आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा।दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

10. मकर राशि
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

11. कुम्भ राशि

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गांे को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
12. मीन राशि

व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो