आज का विशेष : Today’s Special 18 September 2020…
आज अश्विन ( अधिक ) माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि ( 12:50 PM तक फिर द्वितीया ) व दिन शुक्रवार ( 18 September 2020, friday ) का है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र ( 07:00 AM तक फिर हस्त : 04:07 AM सितंबर 19 तक ) रहेगा। आज से शुरु हो रहा है अधिकमास…
18 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:27 AM से 12:16 PM
: अमृत काल : 10:50 PM से 12:15 AM, सितंबर 19
: सर्वार्थ सिद्धि योग : –
18 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 13:05:05 से 13:53:58 तक
: राहुकाल – 10:20:06 से 11:51:45 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 18 सितंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…
1. मेष राशि :-
लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। लेकिन, सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।
2. वृषभ राशि :-
दिन ठीक नहीं है, नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। अत: संभल कर रहें।
3. मिथुन राशि :-
आर्थिक निवेश से लाभ की संभावना के बीच संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। लेकिन, मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। ऐसे में इष्ट बल मजबूत रखना होगा।
4. कर्क राशि :-
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। ध्यान रहे श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
5. सिंह राशि :-
लाभ के अवसर बढेंगे। लेकिन,सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना होगा, साथ ही अपने आचार विचार में भी बदलाव करना पड़ेगा।
6. कन्या राशि :-
अपने आप पर ही विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे बिलकुल न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, अत: सजग रहें, सतर्क रहें । स्वास्थ्य ठीक होगा। लेकिन, व्यय बढेंगे।
7. तुला राशि :-
यश कीर्ति में वृद्धि की संभावना के बीच अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।
8. वृश्चिक राशि :-
आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलने की संभावना के बीच वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। 11. कुंभ राशि :-
किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। बोलने से पहले विचार करें। दिनचर्या नियंत्रित रखने के साथ ही अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बन्द करें ।
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। कम बोलें अच्छा बोले।