scriptHoroscope Today 19 March 2021 : मीन में परिवर्तन के बाद आज शुक्रदेव खोलेंगे भाग्य का पिटारा,जानिये कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 19 March 2021 | Patrika News

Horoscope Today 19 March 2021 : मीन में परिवर्तन के बाद आज शुक्रदेव खोलेंगे भाग्य का पिटारा,जानिये कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार

locationभोपालPublished: Mar 18, 2021 10:57:15 am

आज षष्ठी तिथि 04:48 AM, Mar 20 तक उसके बाद सप्तमी…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 19 March 2021

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 19 March 2021

आज साल 2021 की 19 मार्च की तारीख को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना गया हैं। शुक्र शरीर में कमर से नीचे के कारक माने गए हैं।
जबकि कुंडली में इन्हें भाग्य का कारक माना गया हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी हैं। इस दिन संतोषी माता और वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।
आज का राशिफल : Today Rashifal – 19 March 2021,friday…

1. मेष राशि :-
आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी। दोस्त और परिवार की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी।

2. वृषभ राशि / वृष राशि :-
पुरानी टेंशन खत्म होगी। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा।

3. मिथुन राशि :-
आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

4. कर्क राशि :-
शादी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। जमीन जायदाद बेचने में भी आपको अच्छा मुनाफा होता दिखाई देगा। आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो।

5. सिंह राशि :-
अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। यदि लंबे समय से ऋण के लिए परेशान हैं तो जल्द ही वह आपको मिल सकता है। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है।
6. कन्या राशि :-
ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। दिन आपके लिए ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है।

7. तुला राशि :-
आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकता है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन की संभावना है।

8. वृश्चिक राशि :-
व्यापार और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। छोटे भाई-बहनों और दोस्तों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी।

9. धनु राशि :-
आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते रास्ते भी मिलेंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपकी अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। लेकिन आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है।

10. मकर राशि :-
आज कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

11. कुंभ राशि :-
आज लोगों की बातों को ध्यान से सुनने से आपको ही फायदा होगा। कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

12. मीन राशि :-
आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को कम करने में सहायता करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। जिससे आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो