scriptHoroscope Today 22 november 2020 : आज रविवार के दिन इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका यह दिन | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 21 november2020 | Patrika News
राशिफल

Horoscope Today 22 november 2020 : आज रविवार के दिन इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका यह दिन

आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि…

भोपालNov 21, 2020 / 05:55 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 21 november2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 21 november2020

आज साल 2020 की तारीख 22 नवंबर को रविवार sunday का दिन है। ज्योतिष में रवि यानि सूर्य… वहीं कुंडली में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, लेकिन सूर्य ही हमारे मान सम्मान व अपमान का भी कारक माना गया है। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 22 november 2020…
आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि ( 10:51 PM तक फिर नवमी) व दिन रविवार ( 22 november 2020, sunday ) का है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र ( 11:10 AM तक फिर शतभिषा ) रहेगा।

22 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:23 AM से 12:06 PM
: अमृत काल : 05:18 AM नवंबर 23 से 07:02 AM, नवंबर 23
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : कोई नहीं

22 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 09:56:16 से 10:39:26 तक
: राहुकाल – 15:46:49 से 17:07:55 तक

जानिए आज 22 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 22 november 2020, sunday :

1. मेष राशि –
नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता के बीच राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

2. वृषभ राशि –
आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंभ की संभावना। संतान के विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा।

3. मिथुन राशि –
आज आप अपनी बातों से लोगो का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

4. कर्क राशि –
आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेगे।

5. सिंह राशि –
न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट,विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है।परिवार के प्रति सजग रहें।

6. कन्या राशि –
आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलने के बीच काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आएगी।

7. तुला राशि –
बोलने से पहले विचार कर लें, आज कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।

8. वृश्चिक राशि –
आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है। उचित होगा कि कम बोलें और अच्छा बोलें।

9. धनु राशि –
बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। समय की अनुकूलता के आभास के बीच विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा ।विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

10. मकर राशि –
नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जबकि विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलने के साथ ही दोस्तों के साथ यात्रा की संभावना है।

11. कुम्भ राशि –
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

12. मीन राशि –
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्ग जनो को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपमें से कुछ के आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 22 november 2020 : आज रविवार के दिन इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका यह दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो