scriptआज का राशिफल : सोमवार का दिन वृषभ,तुला,धनु,मकर व कुम्भ के लिए रहेगा चमत्कारिक, जानें क्या कहती है आपकी राशि | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 28 september2020 | Patrika News

आज का राशिफल : सोमवार का दिन वृषभ,तुला,धनु,मकर व कुम्भ के लिए रहेगा चमत्कारिक, जानें क्या कहती है आपकी राशि

locationभोपालPublished: Sep 27, 2020 04:20:24 pm

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 28 september2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 28 september2020

आज साल 2020 की तारीख 28 सितंबर को सोमवार monday का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 28 September 2020…
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि ( 08:58 PM तक फिर त्रयोदशी ) व दिन सोमवार ( 28 Sunday 2020, monday ) का है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र ( 10:39 PM तक फिर शतभिषा ) रहेगा।

28 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:24 AM से 12:12 PM तक
: अमृत काल : 11:28 AM से 01:11 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : –
: रवि योग : –

28 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 08:12:45 से 09:00:39 तक
: राहुकाल – 07:18:51 से 08:48:40 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 28 सितंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 28 September 2020, monday…

1. मेष राशि :-
आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। जिसके चलते मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौज मस्ती सम्भव है। संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, इसके बाद ही जवाब दें।

2. वृषभ राशि :-
आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। नए संपर्क होंगे। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। साथ ही अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

3. मिथुन राशि :-
कारोबार विस्तार के योग के बीच पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहने के चलते आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

4. कर्क राशि :-
आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझते हुए उन्हें खूब स्नेह करें। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें।

5. सिंह राशि :-
संपति लाभ की संभावना के बीच आज का दिन मध्यम है। दूसरों के सामने अपनों की बुराई न करें। ध्यान रहे पहले ही संबंध कमजोर हैं, ऐसे में उन्हें और कमजोर न करें। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें।

6. कन्या राशि :-
वाहन सुख मिलने की संभावना के बीच कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। परिजन आप को गलत साबित करने में लगे हैं। उनका सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे।

7. तुला राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी है। आप की कार्यशैली में आए परिवरतन से लोग अचंभित होंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि :-
कई अनुभव आज काम आने वाले हैं, वहीं आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

9. धनु राशि :-
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने की संभावना भी है।

10. मकर राशि :-
आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतो को पूरा करने में लगे रहेंगे। लेकिन, दूसरो की निंदा से बचें।

11. कुम्भ राशि :-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे ही आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

12. मीन राशि :-
वाहन पर खर्च बढेगा। ग्रहों की स्थिति कह रहीं हैं कि आज नए कार्य की शुरुआत न करें। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो