script

आज का राशिफल : बृस्पतिवार इन 7 राशियों के लिए ला रहा है धन और तरक्की

locationभोपालPublished: Jul 09, 2020 04:31:26 pm

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10:11 AM तक…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 09 july 2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 09 july 2020

आज 09 जुलाई 2020 को बृहस्पतिवार Thuresday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है, इसी के चलते इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं, वहीं कुंडली में इसे विद्या का कारक ग्रह माना जाता है। इसका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं, साथ ही इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today’s Special 09 July 2020
आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि ( 10:11 AM तक पंचमी ) व दिन गुरुवार ( 09 july 2020, Thuresday ) का है। इस दिन श्रवण शतभिषा ( 03:09 AM, जुलाई 10 तक ) रहेगा। वहीं आज ही सावन 2020 का पहला गुरुवार भी है।

MUST READ : सावन में श्रीराम दिलाएंगे, महादेव से मनचाहा वरदान

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/easiest-way-to-get-blessings-of-lord-shiv-in-sawan-month-6251066/
09 जुलाई 2020 का शुभ मुहूर्त…
अमृत काल – 02:17 PM से 03:58 PM

09 जुलाई 2020 का अशुभ मुहूर्त…
राहुकाल – 13:45:21 से 15:27:34 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 09 जुलाई 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 09 july 2020
आज का राशिफल : Today Rashifal – 09 July 2020, Thuresday

1. मेष राशि:
कारोबारी समस्याओं के बीच विशेष महत्व के कार्य पहले देखें। सफलता मिलेगी। कम समय में काम को पूरा करने के लिए समय का सदुपयोग करें। सायंकाल यात्रा न करें।
2. वृषभ राशि:
समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
3. मिथुन राशि:
समय का सदुपयोग करते हुए दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात के चलते मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
4. कर्क राशि:
शुभ कार्यों में व्यय होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता के साथ ही सामाजिक संबंधों का लाभ भी मिलेगा। लेकिन अपनों की बातों से मन दुखी होगा।
5. सिंह राशि:
भाग्य में प्रबलता के चलते कारोबार में सफलता मिलेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। लेकिन दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।

6. कन्या राशि:
आध्यात्मिक तरक्की के साथ ही धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलने के साथ ही न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
7. तुला राशि:
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आने के साथ ही धार्मिक यात्रा की योजना भी बनेगी। लेकिन, परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा।
8. वृश्चिक राशि:
आज काम बहुत है। अत: कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
9. धनु राशि:
स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करते हुए महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। बड़ो का आदर करें। संतान सुख की संभावना के बीच वाहन खरीदने का मन होगा।

10. मकर राशि:
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लेकिन, लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। शुभ कायों में व्यय के चलते यात्रा सफल रहेगी।
11. कुंभ राशि:
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ने के साथ ही यात्रा सफल रहेगी।
12. मीन राशि:
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो