scriptआज का राशिफल : मंगलवार को 11वें रुद्रावतार श्री हनुमान जी की कृपा से इन 7 राशियों का चमकेगा भाग्य | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 11 august2020 | Patrika News

आज का राशिफल : मंगलवार को 11वें रुद्रावतार श्री हनुमान जी की कृपा से इन 7 राशियों का चमकेगा भाग्य

locationभोपालPublished: Aug 10, 2020 05:50:02 pm

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि… Aaj ka rashifal

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 11 august2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 11 august2020

आज अगस्त 2020 का 11वां दिन यानि 11 अगस्त 2020 को मंगलवार Tuesday का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है। जबकि कुंडली में इसे पराक्रम का कारक माना जाता है। इसका रत्न मूंगा है। वहीं इस दिन के कारक देव 11वें रुद्रावतार श्री हनुमान जी हैं।
आज का विशेष : Today’s Special 11 August 2020
आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि ( 09:06 AM तक फिर अष्टमी ) व दिन मंगलवार ( 11 August 2020, Tuesday ) का है। इस दिन भरणी नक्षत्र ( 12:57 AM, अगस्त 12 तक ) रहेगा।
11 अगस्त 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त – 11:37 AM से 12:29 PM
: अमृत काल – 07:35 PM से 09:22 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग – 12:57 AM, अगस्त 12 से 05:30 AM, अगस्त 12
11 अगस्त 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 06:22:14 से 07:14:39 तक
: राहुकाल – 15:19:26 से 16:57:42 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 11 अगस्त 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 11 August 2020, Tuesday

1. मेष राशि :-
भाग्योदय की संभावना के बीच पारिजनों से संबंध मधुर होंगे। आज जो भी काम करे पूरे आत्मविश्वास और आनंद से करेंगे, उसमें निश्चित सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होगे।

2. वृषभ राशि :-
नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। लेकिन, कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

3. मिथुन राशि :-
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद के बीच रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अब तक आप जिन लोगों की मदद कर रहे थे, वही अब आप का विरोध करेगे। सुख सुविधा पर खर्च की संभावना के बीच मानसिक अस्थिरता रहेगी।

4. कर्क राशि :-
वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

5. सिंह राशि :-
आज से पुरानी बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुवात करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

6. कन्या राशि :-
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। मन में किसी दुविधा को लेकर तनाव महसूस कर सकते हे। उधार दिया पैसा आने में संदेह है।

7. तुला राशि :-
कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे।

8. वृश्चिक राशि :-
धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

9. धनु राशि :-
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जीवन साथी का साथ मिलेगा। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, लेकिन घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखे। सब अनुकूल होगा।

10. मकर राशि :-
कारोबार में विस्तार के योग के बीच नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। शत्रु परास्त होगे। लेकिन नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।

11. कुंभ राशि :-
नया काम शुरू करने से पहले जानकारों और बड़ों से मार्ग दर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों की पूरी जांच किए बिना उस पर भरोसा न करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

12. मीन राशि :-
आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। अपनों से दूरिया कम करते हुए अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें, फायदेमंद रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो