scriptAaj Ka Rashifal : शुक्रवार के दिन इन 7 राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानिये क्या कहती है आपकी राशि | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 14 august2020 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal : शुक्रवार के दिन इन 7 राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

locationभोपालPublished: Aug 13, 2020 02:32:47 pm

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 14 august2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 14 august2020

आज अगस्त 2020 की 14 तरीख यानि 14 अगस्त 2020 को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को भाग्य का कारक माना गया है। वहीं शुक्र को दैत्यों का गुरु भी माना जाता है। इसका रत्न हीरा है। वहीं इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 4 August 2020
आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि ( 02:01 PM तक फिर एकादशी ) व दिन शुक्रवार ( 14 August 2020, friday ) का है। इस दिन मॄगशिरा नक्षत्र ( पूर्ण रात्रि तक ) रहेगा।

14 अगस्त 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त – 11:36 AM से 12:28 PM
: अमृत काल – 09:21 PM से 11:02 PM

14 अगस्त 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 13:20:36 से 14:12:45 तक
: राहुकाल – 10:24:34 से 12:02:21 तक तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 14 अगस्त 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 14 August 2020, friday

1. मेष राशि :—

आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की आप पर खास दृष्टि रहेगी, जिससे आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की संभावना के बीच दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा।

2. वृषभ राशि :—
आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के साथ ही जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

3. मिथुन राशि :—
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह हो सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

4. कर्क राशि :—
समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा, अत: अपनी बारी का इंतजार करे। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब होने की संभावना के बीच आकस्मिक खर्च हो सकता है। लेकिन, धन लाभ आपकी चिंता को कम कर देगा।

5. सिंह राशि :—
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। प्रवास या पर्यटन के योग के बीच गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। संतो के दर्शन से लाभ होगा।

6. कन्या राशि :—
व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

7. तुला राशि :—
धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना के बीच आज निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

8. वृश्चिक राशि :—
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

9. धनु राशि :—
वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन, नकारात्मक विचार मन में न आने दें। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।
10. मकर राशि :—
आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। लेकिन, धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
11. कुम्भ राशि :—
मेहनत का फल मिलेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आपके फंसने की संभावना है, कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहने के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य संभालें।
12. मीन राशि :—
अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। नए मित्र बनने के साथ ही आज व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। लेकिन, अनजान लोगों पर भरोसा न करें। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। धन खर्च हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो