script

Aaj Ka Rashifal : शनिवार को शनिदेव की कृपा से इनके बिगड़े हुए काम भी बनेंगे

locationभोपालPublished: Aug 14, 2020 02:57:40 pm

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 15 august2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 15 august2020

आज अगस्त 2020 की 15 तरीख यानि 15 अगस्त 2020 को शनिवार saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। वहीं शनि को दुख का कारक ग्रह माना जाता है। इसका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनि देव हैं, जबकि इस दिन बजरंगबली हनुमान की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today’s Special 15 August 2020
आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि ( 02:20 PM तक फिर द्वादशी ) व दिन शनिवार ( 15 August 2020, saturday ) का है। इस दिन मॄगशिरा नक्षत्र ( 06:36 AM तक फिर आर्दा ) रहेगा।

15 अगस्त 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त – 11:36 AM से 12:28 PM
: अमृत काल – 08:52 PM से 10:30 PM

15 अगस्त 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 11:36:07 से 12:28:12 तक
: राहुकाल – 108:46:53 से 10:24:31 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 15 अगस्त 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 15 August 2020, saturday

1. मेष राशि :-
मांगलिक कार्यों में खर्च के बीच कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आपमें से कुछ के रिश्तों में कुछ दरार आ सकती हे। लेकिन, ध्यान रहे विरोधी सक्रिय रहेंगे।।

2. वृषभ राशि :-
व्यपार में परिवर्तन के योग के बीच किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

3. मिथुन राशि :-
अपके प्रोफेशन में समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल होगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

4. कर्क राशि :-
नौकरी बदलने के योग के बीच किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। अपने सहकर्मियों से नरमी से बात करें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।

5. सिंह राशि :-
अच्छा समय चल रहा है, समय पर कार्य करने से आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। लेकिन, नेत्र रोग से पीड़ित होने की संभावना है। समय पर कार्य करना सीखें।

6. कन्या राशि :-
समय की अनुकूलता के चलते परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।

7. तुला राशि :-
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ भी करने का मन नहीं करेगा। ऐसे में उचित होगा जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। साथ ही लेन देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रो से भेंट के बीच निवेश से लाभ संभव।

8. वृश्चिक राशि :-
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। वाहन सुख की संभावना के बीच यात्रा हो सकती है। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा।

9. धनु राशि :-
आप की चंचलता के चलते किसी जगह संबंध कमजोर होने की संभावना है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझने के बाद उस पर पूरी मेहनत करने पर ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

10. मकर राशि :-
समय रहते कार्यो को पूर्ण करें। लम्बे समय रुके स्व भूमि सम्बन्धी कार्य के प्रति आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है।

11. कुम्भ राशि :-
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास रखते हुए हिम्मत से आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती हे। जल्दबाजी में गलत फैसला ले सकते हैं।

12. मीन राशि :-
कार्यो में रुकावट आ सकती हैं। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो