scriptआज का राशिफल: सूर्य देव की कृपा से आज इन 8 राशिवालों के लिए है शुभ समय | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 26 july 2020 | Patrika News

आज का राशिफल: सूर्य देव की कृपा से आज इन 8 राशिवालों के लिए है शुभ समय

locationभोपालPublished: Jul 25, 2020 04:29:30 pm

आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पष्ठी…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 26 july 2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 26 july 2020

साल 2020 की जुलाई का आज 26वां दिन यानि 26 जुलाई 2020 को रविवार sunday का दिन है। ज्योतिष में रवि यानि सूर्य… को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं इसे आत्मा का कारक भी माना गया है। इसका रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं। सूर्य देव आदि पंच देवों में भी एक हैं।

आज का विशेष : Today’s Special 26 July 2020
आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पष्ठी तिथि ( 09:32 AM तक फिर सप्तमी ) व दिन रविवार ( 26 july 2020, sunday ) का है। इस दिन हस्त नक्षत्र (12:37 PM तक फिर चित्रा ) रहेगा।

26 जुलाई 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त – 11:38 AM से 12:31 PM
: अमृत काल – 07:03 AM से 08:32 AM
05:05 AM, जुलाई 27 से 06:35 AM, जुलाई 27
: सर्वार्थ सिद्धि योग – 05:22 AM से 12:37 PM

26 जुलाई 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 09:50:18 से 10:43:55 तक
: राहुकाल – 17:05:53 से 18:46:24 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 26 जुलाई 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 26 July 2020, sunday

1. मेष राशि –
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। लेकिन, अपनी वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशीश करें। इष्ट आरधना सहायक होगी।

2. वृषभ राशि –
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। लेकिन, संतान के विवाह की चिंता रहेगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

3. मिथुन राशि –
खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। समय रहते सोच समझकर पूंजी निवेश करें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

4. कर्क राशि –
जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनो से भेंट की संभावना के बीच अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

5. सिंह राशि –
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंगे। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। लेकिन, आपमें से कुछ आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।

6. कन्या राशि –
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला दिन है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।

7. तुला राशि –
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा।

8. वृश्चिक राशि –
मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। आज शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं।

9. धनु राशि –
मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं।

10. मकर राशि –
समय बर्बाद न करें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि की संभावना के साथ ही पूराने निवेश से लाभ होगा। दूसरो की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। कोई भी निर्णय शांति से विचार कर ही लें।

11. कुम्भ राशि –
उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। लेकिन आप में से कुछ कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

12. मीन राशि –
अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो