scriptRashifal: आज इन राशि वालों पर रहेगी गणपति की कृपा, बन जाएंगे सारे काम | Aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope, Today horoscope | Patrika News

Rashifal: आज इन राशि वालों पर रहेगी गणपति की कृपा, बन जाएंगे सारे काम

Published: Aug 02, 2017 09:08:00 am

रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं 4.09 तक, तदुपरान्त ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है

ganesh mandir

ganesh mandir

अनुराधा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र अपराह्न 3.16 तक, इसके बाद ज्येष्ठा ‘तीक्ष्ण व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं 4.09 तक, तदुपरान्त ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। विशिष्ट योग: दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग व अमृत-सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से अपराह्न 3.16 बजे तक है।

मेष
कार्य क्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किए गए निवेश से धन हानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृषभ
कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

मिथुन
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करे। सब्र का फल मीठा होता है। कार्य पद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी।

कर्क
आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे। तंत्र- मंत्र में रुचि बढ़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार संबंधी निर्णय सोच विचार कर लें।

सिंह
पिता के व्यवहार से दु:खी व नाराज रहेंगे। तनाव तथा पीड़ा संभव है। चोट और चोरी आदि से हानि संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।

कन्या
यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला
निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव व्यथित करेंगे। कारोबारिक लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।

वृश्चिक

बहनों से विवाद होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कार्य सिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे। यात्रा के योग रहेंगे।

धनु
आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद हो सकता है और कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। नहीं तो हानि होगी।

मकर
कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।

कुम्भ

संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सिद्धि से आत्म सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें और जोखिम न लें।

मीन

अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। संतान के परिणय सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो