scriptAaj Ka Rashifal : बुधवार 31 जनवरी 2018 – बुधवार का राशिफल, क्या करें क्या ना करें | Aaj Ka rashifal in Hindi : latest daily horoscope - 31 january 2018 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal : बुधवार 31 जनवरी 2018 – बुधवार का राशिफल, क्या करें क्या ना करें

locationजयपुरPublished: Jan 31, 2018 05:46:04 am

aaj ka rashifal in Hindi 2018 : बुधवार 31 जनवरी 2018 का राशिफल – क्या कहते हैं आज आपके सितारे,जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

Aaj ka rashifal

Today horoscope : आज का राशिफल- बुधवार 31 जनवरी 2018 का दिन आप के लिए कैसा रहेगा। आज आपकेे जीवन में क्या – क्या परिवर्तन हो सकता है तो जानिए क्या कहता है आज का राशिफल।

 

मेष– व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते है। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।

 

वृषभ– परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।

 

मिथुन– आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

 

कर्क– अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

 

सिंह– दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।

 

कन्या– अपनी संगत बदले आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी।

 

तुला– दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है।

 

वृश्चिक– संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

 

धनु– गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

 

मकर– संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है इसीलिए आप पिछड़ रहे है। अस्वस्थता रह सकती है।

 

कुम्भ– दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें।क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

 

मीन- कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो