scriptRashifal: आज शनिवार को बने तीन शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगी प्रेम तथा धन संबंधी खुशखबरी | Aaj ka rashifal in hindi, today horoscope, daily horoscope | Patrika News

Rashifal: आज शनिवार को बने तीन शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगी प्रेम तथा धन संबंधी खुशखबरी

Published: Jul 29, 2017 09:21:00 am

चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र सम्पूर्ण दिवारात्रि है

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र सम्पूर्ण दिवारात्रि है। आज प्रात: 7.02 से द्विपुष्कर नामक शुभाशुभ योग है। सिद्ध नामक योग दोपहर बाद 1.59 तक, तदुपरान्त साध्य नामक योग हैं। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं।

मेष
प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं।

वृषभ

सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें। परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

मिथुन
आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

कर्क
अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी।

सिंह

पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कन्या
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें।

वृश्चिक
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।

धनु
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

मकर

भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव।

कुम्भ
व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं। धीरे-धीरे उनको पूरा करें। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं।

मीन
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो