scriptAaj ka rashifal : शनिवार 3 फरवरी 2018 : इन राशि वालों को आज मिल सकते हैं अच्छे अवसर | Aaj ka rashifal : latest daily horoscope 03-february-2018 | Patrika News

Aaj ka rashifal : शनिवार 3 फरवरी 2018 : इन राशि वालों को आज मिल सकते हैं अच्छे अवसर

Published: Feb 03, 2018 05:46:55 am

आज अध्ययन में रूचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है।और अचानक हानि भी संभव है। व्यवसायिक नई योजना बनने के भी आसार है।

Rashifal

Rashifal

मेष – नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। समझ और संभलकर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें।

 

वृषभ – आपकी कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है।

 

मिथुन – जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

 

कर्क – अध्ययन में रूचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।

 

सिंह – परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा संभव है। बाहरीजनों से सहयोग मिलेगा। मन की इच्छा कार्य सिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

 

कन्या – आपके व्यवहार के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

 

तुला – संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। वायदा बाजार में लाभ होगा।

 

वृश्चिक – निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। झूठ बोलने से बचें। जीवनसाथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं। घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

 

धनु – घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव।

 

मकर – आप बोलते कुछ हैं करते कुछ हैं। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आपका मन अत्यंत चंचल है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।

 

कुम्भ – आकस्मिक धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ्य खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें।

 

मीन – आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो