scriptAaj Ka Rashifal : 23 जनवरी 2018 – कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन | Aaj Ka Rashifal : latest daily horoscope - 23 january 2018 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal : 23 जनवरी 2018 – कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

locationजयपुरPublished: Jan 23, 2018 05:48:02 am

Aaj Ka Rashifal: 23 january 2018 – मंगलवार का राशिफल- मंगलवार का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए देखें आज का राशिफल

aaj ka rashifal in Hindi 2018

हर व्यक्ति का हर दिन एक जैसा नहीं होता। कभी कोई दिन शुभ समाचार की सौगात लाता हैैै तो कभी अशुभ समाचार की। अगर हमें पता चल जाए की आज हमारा दिन कैसा रहेगा तो हम कुछ सावधनियां बरतकर अपने दिन का और अच्छा बना सकते हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

 

मेष– आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।

 

वृषभ– दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे।

 

मिथुन– जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

 

कर्क– सामाजिक कुछ लोग आप के किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा जिससे कार्य की गति बढ़ेगी।

 

सिंह– आप की दिनचर्चा में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

 

कन्या– व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।

 

तुला– संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें।

 

वृश्चिक– आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।

 

धनु– आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है।

 

मकर– आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

 

कुम्भ– आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी।

 

मीन– बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी अर्पण करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो