
Aaj Ka Rashifal Makar Sankranti 2025: आज का राशिफल मंगलवार 14 जनवरी मकर संक्रांति 2025
Aaj Ka Rashifal Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति 9 राशि के लिए बेहद लकी है। इस दिन सूर्य और शनि के आशीर्वाद से राशि चक्र की कई राशियों को लाभ होने वाला है। सूर्य गोचर के पहले दिन किसे धन वैभव मिलेगा, पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 14 जनवरी 2025 (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 14 जनवरी के अनुसार भाइयों का सहयोग मिलने से व्यापार में लाभ होगा, रुके कार्य समय पर होंगे कार्य की अधिकता से थकान व कमजोरी हो सकती है अपनी वाणी को मधुर बनाने की कोशिश करें।
आज का राशिफल मकर संक्रांति वृषभ राशि के अनुसार मंगलवार को वृषभ राशि वालों के लिए व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। 14 जनवरी को भवन भूमि से संबंधित मामले पूरे होंगे, प्रॉपर्टी के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे, नौकरी में मनचाहा पद मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी।
आज का राशिफल मकर संक्रांति मिथुन राशि के अनुसार 14 जनवरी को कार्य की अधिकता से मिथुन राशि वालों के निजी कार्य प्रभावित होंगे। मंगलवार को कोई चौंकाने वाली खबर सुन सकते हैं। लेनदेन में सतर्क रहें, किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है।
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति आपके लिए बेहद शुभ रहने वाली है। मंगलवार को कर्क राशि वालों के आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे, रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार मंगलवार को सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। मकर संक्रांति पर सिंह राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी से मन की बात कहने में संकोच और भय होगा। संतान के व्यवहार से दुखी रहेंगे, लेकिन भाग्य उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार मकर संक्रांति 2025 कन्या राशि वालों की खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ सकता है। लेकिन मंगलवार को आध्यात्मिक और धार्मिक उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग मिलने से रूके कार्य समय पर होंगे, सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि 14 जनवरी के अनुसार मकर संक्रांति 2025 पर तुला राशि वालों की व्यापार को लेकर नई योजना फलीभूत होगी, कर प्रणाली में सुधार लाभकारी रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी, हालांकि कीमती वस्तु संभाल कर रखें।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 14 जनवरी के अनुसार मकर संक्रांति पर व्यापारिक यात्रा अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय शुभ है, कोर्ट कचहरी के काम पूरे होंगे। हालांकि संतान के विवाह की चिंता रहेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, आर्थिक उन्नति के योग हैं।
मकर संक्रांति राशिफल धनु राशि के अनुसार मंगलवार को नौकरी में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। आपके व्यवहार में नम्रता और वाणी में मधुरता अति आवश्यक है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है।
मकर संक्रांति राशिफल मकर राशि के अनुसार बहुत जल्दी आप दूसरों में घुल मिल जाते हैं, इसी कारण लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाते हैं। मकर संक्रांति 2025 पर सतर्कता और समझदारी से कार्य करें। 14 जनवरी को भावनात्मक निर्णय लेने से बचें।
मंगलवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 14 जनवरी को कुंभ राशि वालों के लिए कारोबार में विस्तार के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाइयों से संबंध मधुर होंगे। झूठ बोलने से बचें, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। प्रशासनिक अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।
मंगलवार राशिफल मीन राशि के अनुसार मकर संक्रांति 2025 पर मीन राशि वालों की व्यवहार कुशलता के कारण लोग इनसे प्रभावित होंगे। सामाजिक आयोजनों में सहभागिता होगी। पड़ोसियों से व्यवहार कमजोर होंगे, घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। हालांकि आर्थिक समृद्धि होगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
13 Jan 2025 09:52 pm
Published on:
13 Jan 2025 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
