तुलाः पं. व्यास का कहना है कि इस राशि के जातक अक्सर अपने करियर को लेकर ईमानदार नहीं रहते, लेकिन इन्हें संभल जाना चाहिए। हालांकि निवेश के मोर्चे पर तुला राशि वालों के लिए शनिवार को संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी, निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान से परेशानी होगी।
वृश्चिकः 24 दिसंबर को सितारों की ऐसी स्थिति है कि इस राशि के जातक शनिवार को समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के सफल होने की संभावना है। आज के दिन इन्हें स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Horoscope Today 24 December: दुर्घटना से बचने के लिए इस राशि के व्यक्ति रहें सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल धनुः पं. चंदन का कहना है कि धनु राशि के जातक अपने हौसले से उन्नति की ओर बढ़ेंगे। इस राशि के जातक के लिए नए वस्त्र की प्राप्ति का योग है। माता पिता अस्वस्थ हो सकते हैं। आपको आपसी विवाद से बचने की जरूरत है, शनिवार को आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ सकता है।
मकरः मकर राशि वालों के आज के दिन कार्यस्थल पर अधिकारियो से विवाद हो सकते हैं। आप की गलती के कारण काम बनने की बजाय बिगड़ सकता है। बातचीत से काम बनेगा। कार्यसिद्धि का भी योग बन रहा है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ हो सकता है, किसी चीज से डर हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Kanya Rashifal 2023: सफलता के लिए मंगल गोचर का करना होगा इंतजार, जानिए कैसा रहेगा साल कुम्भः आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को बड़ों की बात मान लेनी चाहिए। इससे उनकी कई मुश्किल दूर हो सकती है। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है, आत्मसम्मान बढ़ेगा।
मीनः इस राशि के जातकों के लिए पं. चंदन की सलाह है कि शनिवार को वे किसी से भी विवाद न करें, अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी, आप की मेहनत से उन्नति का रास्ता निकलेगा । आज किया गया निवेश सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।