राशिफल

आज इन राशियों के बदल जाएंगे दिन, रखें ये सावधानी

व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है, धैर्य से काम लें

Jul 26, 2017 / 09:31 am

सुनील शर्मा

aaj ka rashifal

पूर्वाफाल्गुनी ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र अंतरात्रि 4.23 तक, तदुपरांत उत्तराफाल्गुनी ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। वरियान नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं 5.16 तक, तदुपरान्त परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग है।

मेष
व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है। धैर्य से काम लें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी।

वृषभ
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। जो मिला उसमें संतुष्ठ रहे। समाज में आप के कार्यों की प्रसंशा होगी। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन
दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवन साथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें, असमंजस में रहेंगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें परिणाम अनुकूल होंगे।

कर्क
सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफ्फुलित होगा। मकान दुकान बदलने के योग है। आध्यात्म में मन लगेगा।

सिंह
व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता-पिता से साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या
कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोट कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती है।

तुला
आप जिस व्यक्तिसे मिलना चाहते है। आज वो स्वयं मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है। भाग्य उदय का समय है। समय पर अवसरों का लाभ लें।

वृश्चिक
राजनैतिक संबंधों में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

धनु
साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन है। कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों के लिए समय बेहतर रहेगा।

मकर
मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से तालमेल नहीं बैठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति- पत्र नहीं मिलेगा।

कुम्भ

आप के जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते है। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेगे। दिल की सुने या दिमाग की इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

मीन
आप जो बोलते है उस बात से मुकर जाते है। समय पर काम करना सीखें। कल कभी नहीं आता आज का काम आज ही करें। आर्थिक लाभ होगा। ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज इन राशियों के बदल जाएंगे दिन, रखें ये सावधानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.