scriptToday Horoscope- 17 November 2021: कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं | Aquarius horoscope today 17 november 2021 | Patrika News
राशिफल

Today Horoscope- 17 November 2021: कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं

कुंभ राशि वालों के ग्रह आज क्या कहते हैं?

Nov 16, 2021 / 07:34 pm

दीपेश तिवारी

aquarius.jpg
राशिचक्र की ग्याहरवीं राशि कुंभ है, जिसके कारक ग्रह शनि हैं। कुंभ राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक चिंतनशील व थोड़े आत्मकेन्द्रित स्वभाव के होने के साथ ही आत्मविश्वास भी होते हैं। ये अथक परिश्रमी होने के चलते एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे कठोर परिश्रम करके भी हासिल करते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह नवंबर की 17 तारीख को कुंभ का राशिफल क्या कहता है?
आज कुंभ का राशिफल:
ज़रूरी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नए मित्र बनेंगे। उचित रहेगा कि किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। खान पान पर संयम रखें।
आपमें से कुछ की किस्मत आज चमकने वाली है। कार्यस्थल पर अधीनस्थ आपकी व्यावसायिकता के लिए आपको आदर्श मान सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाना रोमांचक रहेगा।

शुभ रंग : सफेद

भाग्यशाली वर्णमाला: A
शुभ अंक: 27

अनुकूल सलाह : किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Today Horoscope- 17 November 2021: कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो