scriptToday Horoscope- 17 November 2021: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा | aries horoscope today 17 november 2021 | Patrika News

Today Horoscope- 17 November 2021: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा

Published: Nov 16, 2021 05:55:35 pm

आज क्या कहते हैं मेष के ग्रह?

aries.jpg

मेष राशिचक्र की पहली राशि है, जिसके कारक ग्रह मंगल हैं। मेष राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

ज्योतिष में यह राशि बेहद खास मानी गई है। इस राशि के जातकों का स्वभाव से लेेकर तमाम तरह की चीजें अपने आप में कुछ अलग मानी जाती है। ऐसे में जहां ग्रहों की चाल में हो रहे बदलाव का असर मेष पर भी अन्य राशियों की तरह देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह नवंबर की 17 तारीख को मेष का राशिफल क्या कहता है?
आज मेष का राशिफल:
पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, अपने अनुभव से रुके कार्यों को गति देंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी, धार्मिक ग्रंथ पढने का अवसर मिलेगा, आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा।
किसी करीबी को पैसा उधार देना जोखिम भरा है, इसलिए सोच समझकर निर्णय लें। परिवार आपके प्रयासों का समर्थन करें, लेकिन केवल एक सीमा तक। तनाव महसूस करने वालों के छुट्टी पर जाने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: लैवेंडर

भाग्यशाली वर्णमाला: E

शुभ अंक: 25

अनुकूल सलाह: सतर्क रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो