scriptAaj Ka Rashifal – 18 November 2021: मेष राशि वालों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे | Aries horoscope today 18 november 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 18 November 2021: मेष राशि वालों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे

Published: Nov 17, 2021 02:18:19 pm

मेष राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?

aries.jpg

,,

मेष राशिचक्र की पहली राशि है, जिसके कारक ग्रह मंगल हैं। वहीं ज्योतिष में यह राशि बेहद खास मानी गई है। इस राशि के जातकों का स्वभाव से लेेकर तमाम तरह की चीजें अपने आप में कुछ अलग मानी जाती है। ऐसे में जहां ग्रहों की चाल में हो रहे बदलाव का असर मेष पर भी अन्य राशियों की तरह देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 18वें दिन मेष का राशिफल क्या कहता है?

आज मेष का राशिफल:
आजीविका के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। उचित होगा कि अपने रहने के तरीक़े को बदलें, जमाने के साथ चलना सीखें। आलस छोड़े, झूठ बोलने से फंस सकते हैं।

अतिरिक्त कार्यभार का आज आप आनंद लेंगे। वहीं कुछ लंबित भुगतान प्राप्त होने की संभावना है। इसके अलावा आज आप सामाजिक मोर्चे पर लगभग सभी से संपर्क में रहने में सफल रहेंगे। आवास की तलाश करने वालों को उनके खर्चे में फिट बैठने वाला उपयुक्त घर मिल सकता है। आज आरामदायक यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं।

शुभ रंग : सुनहरा

भाग्यशाली वर्णमाला: ज

शुभ अंक: 3, 7, 11

अनुकूल सलाह: झूठ न बोलें।

ऐसे समझें:
मेष राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो