आज का हिंदी Video राशिफल : आज सोमवार का दिन क्यों है आपके लिए खास? देखें यहां
आज भगवान शिव की पूजा का विशेष दिन...
आज साल 2021 की तारीख 22 फरवरी को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना गया है। वहीं कुडली में इसे मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव हैं।
आज दशमी तिथि 05:16 PM तक उसके बाद एकादशी...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 22 february 2021, Monday...
1. मेष राशि – अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा।नए संबंध लाभप्रद रहेगे।
2. वृषभ राशि – रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है।
3. मिथुन राशि – महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।
4. कर्क राशि – व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
5. सिंह राशि – दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी।बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी।
6. कन्या राशि – प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
7. तुला राशि – आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करें। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
8. वृश्चिक राशि – व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है।
9. धनु राशि – अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा।
10. मकर राशि – विचारों में सकारात्मकता लाएं। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।
11. कुम्भ राशि – बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे।
12. मीन राशि – भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi