आज का वीडियो राशिफल : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार? देखें यहां
आज शनिदेव का दिन...
Published: 09 Jan 2021, 11:38 AM IST
आज साल 2021 की तारीख 09 जनवरी को शनिवार Saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं कुंडली में भी शनि कर्म विधान में दंड के कारक होने के कारण दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है।
इस दिन के कारक देव स्वयं शनि महाराज हैं। इसके अलावा इस दिन शनि को नियंत्रित करने वाली देवी, माता काली की पूजा का भी विधान है। साथ ही इस दिन शनि के प्रकोप से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा भी की जाती हैं. आज एकादशी 07:17 PM तक उसके बाद द्वादशी लग जाएगी.
आज का राशिफल : Today Rashifal - 09 january 2021, Saturday...
1. मेष राशि - मन में किसी बात को ले कर दुविधा के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
2. वृषभ राशि - कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग फायदा देगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
3. मिथुन राशि - धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा।माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।
4. कर्क राशि - रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
5. सिंह राशि - नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।
6. कन्या राशि - किसी की बातों में जल्द फंसने से बचें और खुद को परिपक्व करे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
7. तुला राशि - उचित होगा समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में परिवर्तन लाएं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
8. वृश्चिक राशि - पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करे। निश्चित सफल होंगे।
9. धनु राशि - दांत या कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, अन्य्रथा नुक्सान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
10. मकर राशि - रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
11. कुम्भ राशि - वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। मांगलिक खर्च संभव है।
12. मीन राशि -बीती बातो को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करे। शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi