scriptआज का Horoscope video : किन राशियों को मिलेगा आज सुअवसर? देखें यहां | astrological video 11 March 2021 aaj ka video horoscope rashifal | Patrika News

आज का Horoscope video : किन राशियों को मिलेगा आज सुअवसर? देखें यहां

locationभोपालPublished: Mar 10, 2021 07:22:26 pm

आज भगवान विष्णु और माता सरस्वती की पूजा का विशेष दिन…

astrological video 11 March 2021 aaj ka video horoscope rashifal

astrological video 11 March 2021 aaj ka video horoscope rashifal

आज साल 2021 के तीसरे महीने का ग्याहरवां दिन यानि 11 मार्च की तारीख को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना गया है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है।

शरीर में ह्दय का जबकि कुंडली में इसे विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं, वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

आज त्रयोदशी तिथि 02:39 PM तक उसके बाद चतुर्दशी…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 11 March 2021, thursday…

1. मेष राशि:- अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की, कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

2. वृषभ राशि:- शत्रु हावी हो सकते हैं। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जाएगा।

3. मिथुन राशि:- व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि:- कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

5. सिंह राशि:- अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

6. कन्या राशि:- वाहन सुख मिलने के योग है। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।
7. तुला राशि:- रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

8. वृश्चिक राशि:- जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय उत्तम है।
9. धनु राशि:- संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है।

10. मकर राशि:- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़े, अत: सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से कंरे।
11. कुम्भ राशि:- वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग हैं।

12. मीन राशि:- किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो