आज का वीडियो राशिफल : मंगलावार किसके लिए शुभ व किसके लिए अशुभ, देखें यहां
आज देवसेनापति का दिन...
Published: 12 Jan 2021, 10:00 AM IST
आज साल 2021 की तारीख 12 जनवरी को मंगलवार Tuesday का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में भी मंगल को पराक्रम का कारक माना जाता है। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव स्वयं हनुमान हैं। इसके अलावा इस दिन शक्ति की देवी माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है। वहीं आज चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:24 तक रहेगी।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 12 january 2021, Tuesday...
1. मेष राशि - व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के पूरे परिणाम मिलेंगे, साथ ही कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट भी मिलने की संभावना है।
2. वृषभ राशि - कार्य में बहुत सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है, जरा सी गलती या चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक दिन रहेगा।
3. मिथुन राशि - विपणन से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश अपनी जीवन संगनी के साथ करना अधिक मुनाफा देगा।
4. कर्क राशि - साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें जरा सी गलतफहमी से संबंधों में दरार पड़ सकती है। कॅरियर से संबंधित बातों का निर्णय तुरंत न लें थोड़ा सा सोच विचार करें।
5. सिंह राशि - आपकी जीत निश्चित है इसलिए घबराएं नहीं और मेहनत करते रहें। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग अधिक रिस्क ना लें
6. कन्या राशि - आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों को भी कम करना जरूरी है, वहीं नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनचाहा इंक्रीमेंट मिल पाएगा।
7. तुला राशि - व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करना फायदेमंद साबित होगा। आज नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।
8. वृश्चिक राशि - स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें जो लोग विदेश में सेटल होने की कोशिश कर रहे हैं उनकी कोशिश में प्रगति नजर आएगी।
9. धनु राशि - किसी के साथ भी बेकार की बातों में ना उलझें। शेयर बाजार कमोडिटी आदि में सोच समझकर निवेश करें। विद्यार्थियों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
10. मकर राशि - धन संबंधी मामले दिन की शुरुआत में ही निपटा लेना आपके लिए बेहत रहेगा। कोई व्यवसायिक यात्रा भी संपन्न हो सकती है जो कि लाभदायक रहेगी। वाद विवादों से दूर रहें।
11. कुंभ राशि - काम की वजह से नए शहर में तबादला होना संभव है। इस समय अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
12. मीन राशि - अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास करें लाभकारी होगा। बच्चों से संबंधित परेशानी को धैर्य पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें, इस समय दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi