scriptआज का वीडियो राशिफल : देवी लक्ष्मी आज पूरी कर देंगी इनकी मनोकामना, जानिये अपनी राशि का हाल | astrological video 15 november 2020 aaj ka video horoscope rashifal | Patrika News

आज का वीडियो राशिफल : देवी लक्ष्मी आज पूरी कर देंगी इनकी मनोकामना, जानिये अपनी राशि का हाल

locationभोपालPublished: Nov 15, 2020 11:27:17 am

आज 15 नवंबर 2020 को रविवार sunday का दिन…

astrological video 15 november 2020 aaj ka video horoscope rashifal

astrological video 15 november 2020 aaj ka video horoscope rashifal

आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि ( 10:36 AM तक फिर प्रतिपदा ) व दिन रविवार ( 15 november 2020, sunday ) का है। इस दिन विशाखा नक्षत्र ( 05:16 PM तक फिर अनुराधा ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 15 november 2020, sunday…

1. मेष राशि – सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

2. वृषभ राशि – आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

3. मिथुन राशि – अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आज आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

4. कर्क राशि – समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा।

5. सिंह राशि – व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूले। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग के बीच अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटी बातें।

6. कन्या राशि – आपके व्यवहार से सभी आपसे दूरिया बडा लेंगे। व्यवहार को नम्र करें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से सम्बंधित जरुरी अनुबंध हो सकते हैं।

7. तुला राशि –
जल्दबाजी में किए फ़ैसलो से भारी नुकसान की संभावना। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

8. वृश्चिक राशि –
याद रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता, अत: अभी अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

9. धनु राशि –
समाज में नाम होगा। आज माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपनों से सम्बन्धों में विच्छेद न करें। पैर में चोट लग सकती है। आज आप दूसरों के लिए जो कुछ भी मांगेंगे वहीं आपको भी मिलेगा।

10. मकर राशि –
जिन लोगों का सहयोग आपने हमेशा किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

11. कुम्भ राशि –
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने के साथ ही कार्यस्थल पर नई योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

12. मीन राशि –
किसी के बहकावे में न आते हुए आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न करने दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शौली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो