scriptआज का वीडियो राशिफल : रविवार का दिन आपके लिए क्या लाया है खास, देखें यहां | astrological video 17 january 2021 aaj ka video horoscope rashifal | Patrika News

आज का वीडियो राशिफल : रविवार का दिन आपके लिए क्या लाया है खास, देखें यहां

locationभोपालPublished: Jan 17, 2021 09:13:34 am

आज सूर्यदेव की पूजा का दिन…

astrological video 17 january 2021 aaj ka video horoscope rashifal

astrological video 17 january 2021 aaj ka video horoscope rashifal

आज साल 2021 की तारीख 17 जनवरी को रविवार Sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य… ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में भी सूर्य आत्मा के कारक माने गए हैं। ये एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं। आज चतुर्थी तिथि 08:08 AM तक उसके बाद पञ्चमी…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 17 january 2021, Sunday…

1. मेष राशि :- विदेश जाने के अवसर मिलेगे। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।

2. वृषभ राशि :- व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।

3. मिथुन राशि :- समय पर संभालना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। किसी बड़े संत साधुओ का सानिध्य मिलेगा।

4. कर्क राशि :- दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है ।

5. सिंह राशि :- अपने आप को सही साबित करना होगा।अध्यन और अध्यात्म में रुचि बढेगी। प्रमाद न करें।

0:00
6. कन्या राशि :- अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामो के लिए धैर्य रखें।
7. तुला राशि :- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करे।आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाय।

8. वृश्चिक राशि :- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हों सकते हैं।संपत्ति के विवाद यथावत रहेगे।
9. धनु राशि :- आप की मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है । समय पर सम्भल जाय।तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी।

10. मकर राशि :- अपने कैरियर के प्रति ईमानदारी रहे।व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है ।
11. कुम्भ राशि :- माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।

12. मीन राशि :- समय का दुरूपयोग न करें । चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो