राशिफल

वीडियो राशिफल : भगवान शंकर के आशीर्वाद से सोमवार का दिन है इनके लिए बेहद खास, पढ़ें यहां

आज साल 2020 की तारीख 21 सितंबर को सोमवार Monday का दिन…

भोपालSep 20, 2020 / 08:28 pm

दीपेश तिवारी

astrological video 21 september 2020 aaj ka video horoscope rashifal

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि ( 11:42 PM तक फिर षष्ठी ) व दिन सोमवार ( 21 September 2020, Monday ) का है। इस दिन विशाखा नक्षत्र ( 08:49 PM तक फिर अनुराधा ) रहेगा।
आज का राशिफल : Today Rashifal – 21 September 2020, Monday…

1. मेष राशि :- आज भाग्य उदय का समय है। नौकरी मिलने की संभावनाओं के बीच समय पर अवसरों का लाभ लें। आप जिस व्यक्ति से लंबे समय से मिलना चाह रहे थे, आज वो स्वयं मिल सकता है। लेकिन आपमें से कुछ के राजकार्य में बाधा आ सकती है।
2. वृषभ राशि :- धन निवेश से लाभ होने के साथ ही आज राजनैतिक संबंधों में भी मजबूती आयगी। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरुर लें। लेकिन आप में से कुछ को आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
3. मिथुन राशि :- साझेदारी से लाभ होगा। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा। नया वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। लेकिन, कार्यस्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है।
4. कर्क राशि :- मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेकिन लालच आपको नुकसान पहुंचाएगा। वहीं इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा।सहकर्मियों से ताल मेल नहीं बैठेगा।

5. सिंह राशि :- आप के व्यवहार से अधिकारी नाराज रहेंगे। साथ ही कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहने की संभावना के बीच दिल की सुने या दिमाग की इसी उलझन में घिरे रहेंगे।
//?feature=oembed
6. कन्या राशि :- समय पर काम करना सीखें, तभी आर्थिक लाभ होगा। ध्यान रहे कल कभी नहीं आता, अत: आज का काम आज ही करें। ज्यादा धन की लालसा नुकसान पहुंचा सकती है। थोडा समय धार्मिक क्रियाओ में भी दें, लाभदायक रहेगा।
7. तुला राशि :- व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है अत: धैर्य से काम लें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे।आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख मिलेगा।
8. वृश्चिक राशि :- समाज में आप के कार्यो की प्रशंसा होगी,विरोधी परास्त होंगे। ध्यान रहे समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अत: जो मिला उसमें संतुष्ठ रहें। अध्यन में रूचि कम रहेगी।
9. धनु राशि :- दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ देने को लेकर असमंजस में रहेंगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें, परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन संभव है।
10. मकर राशि :- सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है। मकान दूकान बदलने के योग के बीच संतान की उन्नति से मन प्रफुलित होगा। आध्यत्म में मन लगेगा।
11. कुम्भ राशि :- व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नती पा सकते हैं। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा।माता पिता से साथ समय व्यतीत होने के साथ ही परिजनों का सहयोग मिलेगा।
12. मीन राशि :- आज अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती हेै समय रहते कोट कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। कार्य को टालने से नुकसान संभव।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / वीडियो राशिफल : भगवान शंकर के आशीर्वाद से सोमवार का दिन है इनके लिए बेहद खास, पढ़ें यहां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.