आज का वीडियो राशिफल : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार? देखें यहां
आज नवमी तिथि 06:29 PM तक उसके बाद दशमी...
Published: 22 Jan 2021, 09:14 AM IST
आज साल 2021 की तारीख 22 जनवरी को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना जाता है। वहीं कुंडली में भी शुक्र भाग्य के कारक माने गए हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी हैं। इसके अलावा इस दिन माता संतोषी भी विधान है।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 22 january 2021, friday...
1. मेष राशि - शुभ समाचार मिलेगा | लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा | सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी |
2. वृषभ राशि - बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे। दाम्पत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
3. मिथुन राशि - लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा। साथ ही वादा पूरा से प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढेगी।
4. कर्क राशि - गलत-फहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।
5. सिंह राशि - कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
6. कन्या राशि - परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। समय अच्छा रहेगा , युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।
7. तुला राशि - सोच - समझकर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सुढृढ होगी। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पडेगा ।
8. वृश्चिक राशि - नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे । मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। खर्च बढेगा।
9. धनु राशि - उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें चोरी या खोने की आशंका है।
10. मकर राशि - कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पडेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
11. कुम्भ राशि - युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पडेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते है। यात्रा सम्भव हैं।
12. मीन राशि -संबंध सुधारने की पहल करेंगे। परिणय चर्चओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे ।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi