आज का वीडियो राशिफल : आज स्वयं भगवान भोलेनाथ रखेंगे सभी 12 राशियों पर नजर, जानें कैसा रहेगा आपका यह दिन
आज 23 नवंबर 2020 को सोमवार monday का दिन...
Published: 23 Nov 2020, 09:56 AM IST
आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि ( 12:32 AM नवंबर 24 तक) व दिन सोमवार ( 23 november 2020, monday ) का है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र ( 01:05 PM तक फिर पूर्वभद्रपद ) रहेगा।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 23 november 2020, monday...
1. मेष राशि - जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के अीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से ही हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
2. वृषभ राशि - संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर जब उनकी जीद जायज हो। आपको अपनी निर्णय शक्ति मजबूत बनानी होगी वरना आप पिछड़ जाएंगे। अस्वस्थता रहने की संभावना के बीच संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
3. मिथुन राशि - क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेेंगे। दूसरों की मजबूरी को समझे और सहयोग करे।
4. कर्क राशि - कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में पीले रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।
5. सिंह राशि - व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
6. कन्या राशि - परिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
7. तुला राशि - आप पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। ध्यान रहे छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि - अपनी चिंता के कारण आप दुसरो पर अपना क्रोध निकालने से बचें और जहां तक हो सके शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।
9. धनु राशि - दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना के बीच कहीं से बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
10. मकर राशि - अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता के बीच व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। जिससे कार्यप्रणाली में सुधार होने के साथ ही लाभ होगा। उचित होगा संगत बदलें।
11. कुम्भ राशि - दिन की शुरुआत में रुक-रुककर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नैत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
12. मीन राशि - संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi