आज का वीडियो राशिफल : रविवार का दिन क्या खास लाया है आपके लिए? देखें यहां
आज एकादशी 10:57 PM तक उसके बाद द्वादशी तिथि...
Published: 24 Jan 2021, 10:56 AM IST
आज साल 2021 की तारीख 24 जनवरी को रविवार Sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य- ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में भी सूर्य आत्मा और मान सम्मान के साथ ही अपमान के कारक भी माने गए हैं। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देवी स्वयं सूर्य देव ही हैं।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 24 january 2021, Sunday...
1 - मेष राशि – प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। पार्टनर की गलती को नजरअंदाज करें।
2 - वृषभ राशि – आज छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। आज आपसे ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति आपसे प्रभावित हो सकता है।
3 - मिथुन राशि – व्यापार सामान्य रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी वर्ग हावी होगा। बात करते समय सावधान रहें।
4 - कर्क राशि – आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए वहां सावधानी से चलाएं।
5 - सिंह राशि – बिजनेस में भी फायदे के साथ ही किसी को दिया हुआ पुराना उधार आज वापस मिलेगा। आज आप प्यार का इजहार कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने की आशा है।
6 - कन्या राशि –भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। श्रम का फल मिलेगा। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है।
7 - तुला राशि – पहचान का लाभ होगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।
8 - वृश्चिक राशि – अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। परिवार के सहयोग से ही कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।
9 - धनु राशि – अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी बात को लेकर आप उदास हो सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है।
10 - मकर राशि – निवेश के लिए दिन अच्छा है। आज किया हुआ निवेश आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर बदलाव ला सकता है। प्रेमियों के लिए सुखद समय रहेगा।
11 - कुंभ राशि – आज उन चीजों को महत्व दें जो सही में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा।
12 - मीन राशि – आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी, जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi