वीडियो राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, देखें यहां
आज 30 अगस्त 2020 को रविवार sunday का दिन...
Published: 30 Aug 2020, 06:01 AM IST
आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि ( 08:21 AM तक फिर त्रयोदशी ) व दिन रविवार ( 30 August 2020, sunday ) का है। इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र ( 01:52 PM तक फिर श्रवण ) रहेगा। आज रवि प्रदोष भी है।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 30 August 2020, sunday
1. मेष राशि :- दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा की संभावना के बीच धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
2. वृषभ राशि :- संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता हे। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।
3. मिथुन राशि :- जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
4. कर्क राशि :- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। लेकिन, अस्वस्थता रह सकती है। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें वरना आप पिछड़ जाएंगे। संतान की जरूरत और उसकी जिद को पहचानें तभी निर्णय लें ।
5. सिंह राशि :- नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही निवेश करें। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। आप अशांत रहेंगे, लेकिन पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
6. कन्या राशि :- कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
7. तुला राशि :- सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाए कार्य को बिगाड़ सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि :- परिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
9. धनु राशि :- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। अपने आप को व्यवस्थित करें। ध्यान रहे छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बड़ सकते हैं।
10. मकर राशि :- अपनी चिंता के कारण आप दूसरो पर अपना क्रोध निकालने की बजाय, शांत बने रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
11. कुम्भ राशि :- बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए मित्र बनेंगे। दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की सभावना के बीच पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं। । फालतू खर्च होगा, विवाद न करें।
12. मीन राशि :- अपनी संगत बदले आप का संसार बदल जायगा। कार्यप्रणाली में सुधार के चलते लाभ होगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी ।थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi