आज का हिंदी video Rashifal : आज के दिन (शनिवार) में आपके लिए क्या है विशेष? देखें यहां
आज शनिदेव, माता काली और हनुमानजी की पूजा का विशेष दिन...
Published: 20 Feb 2021, 09:50 AM IST
आज साल 2021 की तारीख 20 फरवरी को शनिवार Saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय माना गया है। वहीं कुंडली में यह दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। इसके अलावा इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी माता काली और हनुमान जी की पूजा का भी विधान है।
आज अष्टमी तिथि 01:31 PM तक उसके बाद नवमी...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 20 february 2021, Saturday...
1. मेष राशि – निजी जीवन में निर्णय लेनेमें विलंभ न करें। दिन की महत्वता कों समझते हुए कार्य करें। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें।
2. वृषभ राशि – व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यो में विघ्न डाल सकते हैं। संभल कर रहें।
3. मिथुन राशि – परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिकस्थिति अच्छी रहेगी।
4. कर्क राशि – व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना के बीच उपहार भी मिल सकते हैं।
5. सिंह राशि – व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतो के कारण परिजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।
6. कन्या राशि – दिन शुभ है। कामना पूरी होगी।सद्भावनाएं जागृत होंगी।माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
7. तुला राशि – व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव कराएं। अपनी मर्यादा में रहें।
8. वृश्चिक राशि – व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।
9. धनु राशि – सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं बनाएंगे।
10. मकर राशि – व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान परनियंत्रण जरूरी है।
11. कुम्भ राशि – व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
12. मीन राशि – परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी।माता पिता की आज्ञा का पालन करें, सफल होंगे।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi