scriptAaj Ka Rashifal – 01 November 2021: कर्क राशि वाले करेंगे शत्रुओं पर जीत दर्ज | Cancer Horoscope Today 01 November 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 01 November 2021: कर्क राशि वाले करेंगे शत्रुओं पर जीत दर्ज

Published: Oct 31, 2021 07:58:38 pm

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

cancer.jpg

राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के कारक ग्रह चंद्र हैं। ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के जातकों का स्वभाव कोमल होने के साथ ही परिवर्तनशील होता है। ऐसे में ये संवेदनशील स्वभाव के होने के साथ ही कल्पनाशील भी होते हैं। ऐसे में ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन कर्क का राशिफल क्या कहता है?
आज कर्क का राशिफल:
आज का दिन अनुकूल है। आवास की समस्या हल होने के साथ ही समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना के अलावा आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। उचित रहेगा कि आज यात्रा के दौरान अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध फायदेमंद रहने के साथ ही आज आप कुछ लोगों को प्रभावित भी कर सकते हैं। आज आपको भाग्य का साथ नौकरी बदलने या अतिरिक्त आय के लिए मिल सकता है। ऐसे में भाग्य की मदद से नई शुरुआत करने में आपको भी सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए सौदे की संभावना है। आज के ग्रह आपकी नौकरी व व्यवसाय में सफलता का संकेत दे रहे हैं।
आज आपके लिए लाल व पीला रंग शुभ है।

उपाय: शिवचालीसा का पाठ करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो