scriptMonthly Horoscope 2022: मकर, कुंभ और मीन राशि का नवंबर 2022 का राशिफल | Capricorn, Aquarius and Pisces monthly hindi horoscope of November2022 | Patrika News

Monthly Horoscope 2022: मकर, कुंभ और मीन राशि का नवंबर 2022 का राशिफल

Published: Nov 01, 2022 01:40:07 pm

– इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

nov_2022_masik_rashifal-makar_to_meen.jpg

ग्रहों में होने वाले परिवर्तन हर दिन व हर पल आपकी जिंदगी में नया बदलाव लाते रहते हैं। ऐसे में जहां हमारा हर दिन एक जैसा नहीं बीतता है। वहीं हर सप्ताह के साथ ही हर माह में भी अंतर हमें साफ देखने को मिलता है।

कई बार तो होता होता काम भी चंद दिनों में हाथ से निकल जाता है, तो कई बार जिसकी उम्मीद तक नहीं होती वह काम अचानक हो जाता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ये सभी असर दरअसल ग्रहों के परिवर्तन के कारण ही होते हैं।

ज्योतिष के जानकार एलके उपाध्याय के अनुसार ऐसे में इस बार ग्रहों की गणना के अनुसार नवंबर 2022 में जहां कुछ राशिवालों के भाग्य में वृद्धि होती दिख रही है, तो वहीं कुछ के जीवन में नई परेशानियों का आगमन होने जा रहा है। तो आइये जानते हैं मकर, कुंभ और मीन राशि के जाताकों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2022-

मकर राशि : Capricorn Rashifal of November 2022

आपके लिए यह महीना बढ़िया रहने की संभावना है। आपकी आमदनी में इजाफे से आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर पाएंगे साथ ही आपकी महत्वाकांक्षाएं भी पूरी होंगी। इस दौरान आप काफी गहरे चिंतन में भी रहेंगे और अध्यात्म और ध्यान के मार्ग पर भी आगे बढ़ेंगे। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।

कॅरियर के मामले में यह महीना अनुकूल रहेगा। लेकिन आपके पास काम का दबाव रहेगा और एक से ज्यादा काम आपको एक समय में करने पड़ सकते हैं लेकिन इससे हताश होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इससे आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी साथ ही खुद पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा, यह स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर देगी। 13 नवंबर के बाद कार्यक्षेत्र में बदलाव का अवसर भी मिल सकता है।

लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे जातकों को इस दौरान नौकरी बदलने में अच्छी सफलता मिल सकती है। नई नौकरी में सामने आने वाली चुनौतियां को आप अपनी काबिलियत के दम पर पीछे छोड़कर कॅरियर में आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे और सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने की संभावना बनेगी। सरकारी अधिकारियो ंके लिए यह महीना तबादले का रहने के साथ ही अच्छा प्रमोशन भी दिलवा सकता है।
व्यापारियों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। उचित होगा कि आप हर रोज यह प्रयास करें कि आज कुछ अच्छा करें और अपने काम को और बढ़िया बनाएं। इससे आपको लाभ होगा और आपका बिजनेस चल निकलेगा।

आर्थिक मामले में आप धन प्राप्ति के लिए प्रयासरत नजर आएंगे। इस दौरान आपकी हर इच्छा पूरी होगी। खर्चों में कमी के चलते आप आर्थिक तौर पर अच्छा महसूस करेंगे। महीने का उत्तरार्ध ज्यादा अ्रच्छा रहेगा, क्योंकि इस समय आपकी आमदनी में अचानक से बढ़ोतरी हो जाएगी। मुमकिन है कि एक से ज्यादा माध्यमों से आपके पास धन आए। 13 नवंबर से आपकी आर्थिक स्थिति और चमक जाएगी। कुल मिलाकर यह महीना आपको आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों, दोनों को ही लाभ होगा और आप आर्थिक तौर पर प्रबल स्थिति में आ जाएंगे।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपे थोड़ा अलसी बन सकते हैं। उचित होगा कि अत्यधिक वसा युक्त भोजन और ज्यादा तले भुने भोजन के प्रयोग से बचें। ध्यान रहे किसी कारणवश शारीरिक समस्या परेशान करे, तो तुरंत चिकित्सक से मिलें।

पारिवारिक जीवन में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। बीच बीच में पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है और कुछ हलचल रह सकती है। महीने के उत्तरार्ध में पारिवारिक जीवन में शांति आएगी। तनाव में कमी के बीच आपसी संबंध मधुर होंगे। महीने के शुरुआत में पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

उपाय : महाराज दशरथकृत शनि स्तोत्र का शनिवार को पाठ करें। साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक करें और शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं।

 

Must Read- Monthly Horoscope 2022: तुला, वृश्चिक और धनु राशि का नवंबर 2022 का राशिफल

कुंभ राशि : Aquarius Rashifal of November 2022

यह महीना आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन इस महीने स्वास्थ्य और घर का माहौल को लेकर विशेष सतर्क रहना होगा। जबकि इस महीने भाग्य की प्रबलता से आपकों कार्यों में सफलता भी मिलेगी। कहीं से धन वापस लौटकर आएगा। आप काफी हद तक परिवार की स्थिति अच्छी रहने से सुकून में लेंगे।

कॅरियर के मामले में यह महीना अनुकूल रहेगा। महीने के श्यारुआती 15 दिनों में आपके स्थानांतरण की स्थिति बन सकती है। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे जातकों को बदलाव भी समय में मिल सकता ह। नई नौकरी पहले के मुकाबले ज्यादा शानदार रहने की संभावना है। 13 नवंबर से आपके कार्यक्षेत्र में और अच्छी स्थितियों का निर्माण होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल भी सकारात्मक होने से आप की कार्यक्षमता बढ़ेगी, फिर 16 तारीख से कार्यक्षेत्र में आपको बल मिलेगा और आपकी स्थिति प्रबल होगी। आपको अधिकार और सम्मान मिलने की संभावना के बीच आपकी पदोन्नति हो सकती हैं।

व्यापारियों की कई लंबी यात्रा हो सकती है। यह यात्राएं यापार में वृद्धि का संकेत लेकर आएंगी और कई लोगों से आपके संपर्क बनेंगे, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक हांगे, महीने के उत्तरार्ध में आपका बिजनेस फलीभूत होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी होने के साथ ही आपके व्यापार में उन्नति होगी।

आर्थिक मामल के लिएं यह स्थिति अनुकूल नहीं है, कारण यह है कि यह कोई ना कोई पक्का खर्चा लाएगी। एसे में आप जितना भी कमाए्रगे, आपको खर्च करना ही पड़ेगा। आपको इस पूरे महीने अपने खर्चों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा, अन्यथा आप बाद में परेशान हो सकते हैं। व्यापारियों को महीने का पूर्वार्ध अच्छे फल प्रदान कर सकता है।

स्वास्थ्य का इस महीने खास ख्याल रखना होगां। आपको एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही रोगों के प्रति सतर्क रहना होगा। आपके लिए उचित होगा हर सुबह साइकिल चलाने अथवा जॉगिंग करने जाएं।

इस सयम आप पारिवारिक जीवन को अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे। जिसके चलते घर का माहौल अच्छा रहेगा। ऐसे में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन महीने के उत्तरार्ध में परिवार का माहौल को थोड़ा बिगाड़ सकता है। घर परिवार में किसी शुभ काम की संभावना के बीच कोई पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जितना भी संभव हो घर के वातावरण को शांत रखना होगा

उपाय : दिव्यांग जनों की हर शनिवार सहायता करें साथ ही मंगलवार को अनार का दान करें।

मीन राशि : Pisces Rashifal of November 2022

नवंबर 2022 का ये महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद इस महीने सुधार होने की स्थिति बनेगी। खर्चों से ज्यादा अपनी आमदनी पर ध्यान दें। पारिवारिक गतिविधियों में ध्यान देकर आप खुद को काफी सहज महसूस करेंगे साथ ही सही समय का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।
करियर के मामले में यह समय आपको कर्मठ बनाएगा साथ ही आप अपनी नौकरी में काफी मेहनत करेंगे। आपको अपने काम और कर्तव्यों की ओर ध्यान देंगे। काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें, ऐसा करने से आप का प्रदर्शन बहुत अच्छी स्थिति में आ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंधो अनुकूल होंगे साथ ही आप काफी सहज होकर अपना काम कर पाएंगे। 13 नवंबर के बाद से आपको थोड़ी बहुत सुविधा भी होगी और कुछ चुनौतियां भी आएंगी लेकिन महीने के उत्तरार्ध में आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा, जो आपकी चुनौतियों कां सामना करने की हिम्मत देगा।
व्यापारियों के लिए यह महीना अत्यंत खास रहेगा यानि मेहनत के पूरे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में अच्छी उन्नति होगी, लेकिन महीने के पूर्वार्ध में आपके संबंध के कारण व्यवसाय में कुछ बिगड़ आ सकते हैं। वहीं महीने का उत्तरार्ध बढ़िया रहेगा। व्यापारिक यात्राओं में नए संपर्क भी बनेंगे, जिससे व्यापार में लाभ होगा।
आर्थिक मामले में इस महीने आपके लिए नियमित आमदनी का रास्ता खुला रहेगा यानि कि पैसे के कारण कोई काम रुकेगा नहीं। इस दौरान आप कर्ज चुकाने में कामयाब हो सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध आपको मजबूती प्रदान करेगा। आप आर्थिक चुनौतियों का डटकर सामना कर आप उनसे बाहर निकलने का रास्ता खोज लेने में आपको सफलता मिलेगी। महीने के पूर्वार्ध में अचानक धन खर्च और धन हानि के योग हैं परंतु महीने का उत्तरार्ध इन सभी की पूर्ति कर देगा, इस समय आपको अचानक से संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है , जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी।
सेहत के मामले में महीने का पूर्वार्ध कमजोर रहेगा, जिसके चलते आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। सेहत को लेकर इस समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

पारिवारिक मामले में आपका मन अपने कुटुंबजनों से खट्टा हो सकता है साथ ही कुटुंबीजनों में आपस में कहासुनी भी हो सकती है, लेकिन यदि धैर्य और स्थितियों को समझने पर वाद विवाद में कमी आएगी। भाई बहनों के लिए थोड़ा परेशानी जनक समय होगा लेकिन इस दौरान भी वे आपकी काफी मदद करेंगे। भाइयों के सहयोग से ही आपको अच्छी तरक्की मिलेगी।
उपाय : बृहस्पतिवार के दिन हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाएं। साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि प्राप्ति के लिए घर में हवन कराएं अथवा श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा करें या कराएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो