scriptRashifal 14 august 2022: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा मिथुन और कर्क समेत इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें आज का पूरा राशिफल | daily horoscope 14 august 2022 aaj ka rashifal dainik rashifal | Patrika News

Rashifal 14 august 2022: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा मिथुन और कर्क समेत इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें आज का पूरा राशिफल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 13, 2022 03:27:46 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

14 August 2022 Horoscope: आज रविवार के दिन आइए जानते सभी मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा आज का दिन…

aaj ka rashifal, daily horoscope prediction, today horoscope in hindi, rashifal 14 august 2022, horoscope 14 august 2022, dainik rashifal, sunday horoscope in hindi,

Rashifal 14 august 2022: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा मिथुन और कर्क समेत इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें आज का पूरा राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आज 14 अगस्त 2022 को रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए नौकरी और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से खास होने वाला है तो कुछ राशि वालों के दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। अब आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: व्यापारी अपनी सूझ-बूझ से फैसला लें, दूसरों पर भरोसा न करें। गलत खानपान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार के कारण लोगों से प्रशंसा मिलेगी।

वृष राशि: आज व्यवसाय में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आखों की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार में विवाद पैदा हो सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए शुभ है। ग्रहों कि कृपा से नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है, ध्यान रखें।

कर्क राशि: आज के दिन स्फूर्ति से काम करेंगे। सरकारी नौकरीपेश लोगों को लाभ मिलेगा। व्यवसायी आज के दिन अधिक खर्च कर सकते हैं। नई संपत्ति की खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है।

सिंह राशि: इस राशि के कारोबारी आज के दिन हर फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर में बॉस का सहयोग मिलेगा। सफलता और यश में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत खराब हो सकती है। व्यवसायियों को आज साझेदारी से मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

तुला राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज अटके हुए काम पूरे होंगे। धन को खर्च करने में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में अपने सहकर्मियों से सतर्क रहें। क्रोध पर काबू रखें।

धनु राशि: व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। धन लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना जरूरी है। भाई-बहनों से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है।

मकर राशि: आज कारोबार में तरक्की हासिल होगी। अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। इस राशि के लोग प्रतियोगिता में व्यस्त रहेंगे। आज के दिन जमीन खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि: जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। दूसरों की वजह से धन हानि हो सकती है। हर काम पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के साथ किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें।

मीन राशि: आज के दिन आसानी से ऋण मिल जाएगा। प्रेम संबंध बेहतर होंगे। ज्यादा खर्चा न करें। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी।

यह भी पढ़ें

Palmistry: सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान नहीं माना जाता शुभ, कारोबार और मान-सम्मान की हानि का देता है संकेत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो