scriptAaj Ka Rashifal 21 Nov 2022: मंगलवार को क्या कहते हैं आपके ग्रह, मेष से मीन राशि तक का कैसा रहेगा आज का दिन | Daily Horoscope 21 November 2022 aaj ka rashifal Monday astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 21 Nov 2022: मंगलवार को क्या कहते हैं आपके ग्रह, मेष से मीन राशि तक का कैसा रहेगा आज का दिन

Published: Nov 21, 2022 08:20:06 am

21 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.
– मंगलवार, 21 नवंबर 2022 को क्या कहते हैं आपके ग्रह व आपकी और आपके अपनों की राशि
 
 

aaj_ka_rashifal-21nov2022.jpg

Aaj Ka Rashifal: Monday :Today Horoscope- ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि सोमवार, Monday, 21 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

01. Aries Daily Horoscope 21 November 2022 आज का मेष राशिफल
– आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

02. Taurus Daily Horoscope 21 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
– अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह न बनें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

03. Gemini Daily Horoscope 21 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
– अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनि देव की आरधना लाभदायक रहेगी।

04. Cancer Daily Horoscope 21 November 2022 आज का कर्क राशिफल
– नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में अस्मंजस की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

05. Leo Daily Horoscope 21 November 2022 आज का सिंह राशिफल
– समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों, आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

06. Virgo Daily Horoscope 21 November 2022 आज का कन्या राशिफल
– समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

07. Libra Daily Horoscope 21 November 2022 आज का तुला राशिफल
– आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

08. Scorpio Daily Horoscope 21 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
– काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

09. Sagittarius Daily Horoscope 21 November 2022 आज का धनु राशिफल
– आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

10. Capricorn Daily Horoscope 21 November 2022 आज का मकर राशिफल
– समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

11. Aquarius Daily Horoscope 21 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
– आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास कर लेते है, इससे सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

12. Pisces Daily Horoscope 21 November 2022 आज का मीन राशिफल
– आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो