scriptHoroscope- 29 August 2021: सूर्यदेव बढ़ाएंगे इनकी प्रतिष्ठा और सम्मान, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार? | Daily Horoscope 29 August 2021 aaj ka Rashifal danik astrology | Patrika News

Horoscope- 29 August 2021: सूर्यदेव बढ़ाएंगे इनकी प्रतिष्ठा और सम्मान, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार?

locationभोपालPublished: Aug 28, 2021 05:52:21 pm

29 अगस्त 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह

daily astrology

Horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज रविवार Sunday, 29 अगस्त 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…
Astrology
Aries Daily Horoscope 29 August 2021 आज का मेष राशिफल
वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। झुकना आपको पसंद नहीं है, अत: उचित है कि आप कोई गलती न करें।
Taurus Daily Horoscope 29 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार रहें, तभी तरक्की सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।
Read more – रविवार को ऐसे करें सूर्य पूजा

Gemini Daily Horoscope 29 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल होगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करे अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
Cancer Daily Horoscope 29 August 2021 आज का कर्क राशिफल
अपने हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें।
Read more – बाल गोपाल की आरती के साथ ही मंत्र जो करें वासुदेव को प्रसन्न

lord shiv with shri krishan
Leo Daily Horoscope 29 August 2021 आज का सिंह राशिफल
कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ की संभावना के बीच कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद संभव। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से कई काम बन जाएंगे।
Virgo Daily Horoscope 29 August 2021 आज का कन्या राशिफल
मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। मनमानी न करें अपने से बड़ों की बात व सलाह को ध्यान से सुनें। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है।
Read more – Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे ?

Libra Daily Horoscope 29 August 2021 आज का तुला राशिफल
आज यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। आज किसी से भी विवाद न करें साथ ही अपने अधिकारों के गलत प्रयोग से भी बचें। कुबुद्धि से हानि संभव है।
Scorpio Daily Horoscope 29 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। तनाव और चिंता हावी रहने के बीच व्यय वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे।
Read more – सितंबर 2021 में चमकेगी इन राशिवालों की किस्मत

Masik rashifal
Sagittarius Daily Horoscope 29 August 2021 आज का धनु राशिफल
अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
Capricorn Daily Horoscope 29 August 2021 आज का मकर राशिफल
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। परिवार में पूछ परख कम होगी। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा।पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। मेहनत अधिक होगी।
Read more – Budh Rashi Parivartan: बुध का कन्या राशि में प्रवेश

Aquarius Daily Horoscope 29 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है।
Pisces Daily Horoscope 29 August 2021 आज का मीन राशिफल
दिन की शुरुआत में आलस महसूस करेंगे। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। संतों का सानिध्य मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो