scriptआज दीवाली पर है पितृ अमावस्या, इन मुहूर्त में कर तर्पण तो दूर होंगे सारे कष्ट | Diwali puja muhurat in hindi | Patrika News

आज दीवाली पर है पितृ अमावस्या, इन मुहूर्त में कर तर्पण तो दूर होंगे सारे कष्ट

Published: Oct 19, 2017 07:23:14 am

श्री महालक्ष्मी का पूजन और दीपदानादि के लिए कार्तिक अमावस्या प्रदोषकाल व मध्यरात्रि व्यापिनी हो तो विशेष शुभ माना गया है

aaj ki kundli

aaj ki kundli

अमावस्या तिथि रात्रि १२.४२ तक, तदन्तर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जाएगी। अमावस्या तिथि में पितृकर्म, स्नान, दानादि कर्म करने योग्य हैं। यात्रा वज्र्य है। दीपावली पर्व वैसे (स्वयंसिद्ध अबूझ मुहूर्त) है। जिसमें किए कार्य स्वत: ही शुभ व सिद्ध होते हैं। आज कमला जयंती का शुभ दिन है।
नक्षत्र: हस्त ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: ७.२७ तक, तदुपरान्त चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को हस्त नक्षत्र में राक्षस योग बनता है जो कष्टकारक होता है। पर चित्रा नक्षत्र के संयोग से चर नामक योग की सृष्टि होती है, जो कार्यसिद्धि वाला होता है। चित्रा में विवाहादि मांगलिक कार्यों सहित पुष्टता, अलंकार, साज-सज्जा, वाहनादि बसाना, कंपनी, मशीनरी, व्यापार-व्यवसायारम्भ आदि सभी कार्य शुभ माने गए हैं।
योग: वैधृति नामक अत्यंत दुद्र्धर्ष और बाधाकारक अशुभ योग सायं ४.०० बजे तक, तदुपरान्त विष्कुंभ नामक योग है। गुरुवार को चित्रा के योग से बना चर योग वैधृति नामक योग की अशुभता को स्वत: ही निर्मूल कर देता है। अत: जो लोग दिन में अपने कार्यस्थान, कार्यालय, प्रतिष्ठान आदि पर श्री महालक्ष्मी जी पूजा करना चाहते हैं वे श्रेष्ठ चौघडिय़ों के अनुसार व शुभ लग्नानुसार पूजा कर सकते हैं। करण: चतुष्पद नामक करण दोपहर १२.२७ तक, इसके बाद नाग-किंस्तुघ्नादि स्थिर संज्ञक करण है। स्थिर संज्ञक करणों में पितृकार्य करना ऋषयादेश हैं।
शुभ विक्रम संवत् : 207४
संवत्सर का नाम : साधारण
शाके संवत् : 193९
हिजरी संवत् : 143९, मु.मास: मुहर्रम-२८
अयन : दक्षिणायन
ऋतु : शरद्
मास : कार्तिक।
पक्ष : कृष्ण।

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार चित्रा नक्षत्र में विपणि-व्यापारारम्भ का यथा आवश्यक वैधृति के बाद शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से प्रात: ७.५७ तक शुभ, पूर्वाह्न १०.४७ से अपराह्न ३.०२ तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं ४.२७ से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर ११.४९ से दोपहर १२.३४ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारंभ के लिए अत्युत्तम हैं।
व्रतोत्सव: आज दीपावली, महालक्ष्मी पूजन, महाकाली पूजा, कमला जयंती, देवपितृकार्य अमावस्या, वैधृति पुण्यं, महावीर निर्वाण दिवस (जैन) तथा केदार गौरी व्रत (द. भारत में) चन्द्रमा: चन्द्रमा रात्रि ८.०१ तक कन्या राशि में, इसके बाद तुला राशि में रहेगा।
ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: रात्रि १०.५५ पर राहु अश्लेषा के तृतीय चरण में व केतु धनिष्ठा के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज रात्रि ८.०१ तक कन्या राशि के चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा धनलाभ कराने वाला व दाहिना चन्द्रमा सुखप्रद माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर बाद १.३० से अपराह्न ३.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ठ, पे, पो, र, री, रू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। रात्रि ८.०१ तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कन्या, इसके बाद जन्मे जातकों की राशि तुला है। इनका जन्म रजतपाद से अतीव शुभ है।
दीपावली व श्रीमहालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
श्री महालक्ष्मी का पूजन और दीपदानादि के लिए कार्तिक अमावस्या प्रदोषकाल व मध्यरात्रि व्यापिनी हो तो विशेष शुभ माना गया है। यथा- ‘कार्तिक प्रदोषे तु विशेषण अमावस्या निशावर्धके।’ इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या १९ अक्टूबर सूर्योदय से अद्र्धरात्रि १२.४२ तक है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक संपूर्ण दिन प्रदोष काल और मध्यरात्रि व्यापिनी अमावस्या होने से इसी दिन दीपावली पर्व पर श्रीमहालक्ष्मी का पूजन व दीपदानादि किया जाएगा।
श्री महालक्ष्मी का पूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिर लग्न व स्थिर नवांश में किया जाना सर्वश्रेष्ठ माना गया है, जो रात्रि ७.३४ से ७.४७ तक है। जिसमें प्रदोषकाल, वृष का स्थिर लग्न तथा कुम्भ का स्थिर नवांश भी विद्यमान रहेगा। इसके अतिरिक्त- प्रदोषकाल- सायं ५.५१ से रात्रि ८.२३ तक। वृष लग्न- रात्रि ७.२२ से ९.१९ तक। सिंह लग्न- मध्य रात्रि बाद १.५२ से अंतरात्रि ४.०८ तक। श्रेष्ठ चौघडिय़ा मुहूर्त- अंतरात्रि ३.२२ से अंतरात्रि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रात: ६.३३ तक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो