आपके नाम इन अक्षरों से हैं तो मिलेगी चुनाव में सफलता, जानिए किन्हें मिलेंगे नवंबर में अप्रत्याशित परिणाम
भोपालPublished: Nov 08, 2023 03:48:47 pm
Name astrology: ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के राशि का एक नाम होता है, इन नाम वालों की किस्मत विभिन्न ग्रहों की स्थितियों से। ज्योतिष के अनुसार नवंबर महीने में ग्रहों की ऐसी स्थिति रहेगी कि कुछ खास नाम अक्षर के लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है। आइये जानते हैं कौन हैं वे लकी नाम वाले अक्षर..


नवंबर 2023 नाम राशिफल और मध्य प्रदेश चुनाव
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ )
आपकी राशि मेष का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षरों से शुरू हो रहा है तो नवंबर आपको शुभ फल देने वाला है। इस समय आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोई नया अनुबंध आपको मिल सकता है। इस महीने आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि अविवाहित हैं तो वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। नव दंपती के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। हालांकि इस महीने अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। इस महीने आप यात्रा में सावधान रहें। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नवंबर के मध्य में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।