scriptHoroscope Today 3 February: कुंभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा, मीन राशि का भाग्योदय | Friday Horoscope Friday Rashifal 3 February | Patrika News

Horoscope Today 3 February: कुंभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा, मीन राशि का भाग्योदय

Published: Feb 03, 2023 11:01:49 am

Submitted by:

Pravin Pandey

तीन फरवरी शुक्रवार का दिन आपका कैसा बीतेगा आप यह सोच रहे हैं तो पढ़ें आज का राशिफल (Friday Horoscope 3 February), जिसे उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाएं हैं खास आपके लिए। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) में पहले ही आप जान सकते हैं कैसे बीतेगा शुक्रवार (Friday rashifal)।

shukravar-xcf.jpg

shukravar rashifal

तुला: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार तुला राशि के जातक को शुक्रवार को समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को देने की जरूरत है। इस राशि के जातक को प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखने की जरूरत है, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

वृश्चिक : आज का राशिफल (aaj ka rashifal) के अनुसार 3 फरवरी को वृश्चिक राशि के जातक परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज के दिन जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। आज संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। इससे आपको बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्मकार्य के लिए दें।

धनु : 3 फरवरी को धनु राशि के जातक के लिए कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। आज के दिन दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, वर्ना उलझ सकते हैं। आज का राशिफल के अनुसार पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः


मकरः आज का राशिफल के अनुसार शुक्रवार को दिन की शुरुआत मकर राशि वालों के लिए नए संकल्पों से होगी। परिवार जनो के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। आज के दिन सितारों की स्थिति ऐसी है कि जितना हो सके उतना विवादों को टालें, इसी में भलाई है। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करे और ध्वज अर्पण करें। इससे आपकी विजय होगी।

कुम्भ : शुक्रवार राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के व्यक्ति का अच्छा व्यवहार उसके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष का दर्शन सम्भव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। आज के दिन परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन: मीन राशि के जातक को तीन फरवरी शुक्रवार के दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करना चाहिए। शुक्रवार को आपके लिए धनलाभ की संभावना है। आज के दिन आपके आत्मसम्मान में भी वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
https://youtu.be/ID4Hrn_EE9M
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो