scriptweekly Horoscope (07 जून से 13 जून 2021): मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह | Gemini Weekly Horoscope between 07 June to 13 June 2021 | Patrika News

weekly Horoscope (07 जून से 13 जून 2021): मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

locationभोपालPublished: Jun 06, 2021 08:39:17 pm

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

Mithun Saptahik Rashifal

Gemini Weekly Horoscope

जीवन का हर दिन आपकी जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (07 June to 13 June) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। ऐसे में जहां एक ओर भाग्य आपका कई जगहों पर साथ देगा। वहीं जहां आपने खास मेहनत की थी, वहां आपको इच्छानुसार फल मिलता नहीं दिख रहा है।

सप्ताह की शुरुआत में कई चुनौतियां आपके सामने होंगी। वहीं कोई भी लापरवाही आपको अपने बॉस की नाराजगी का शिकार बना सकती है। इस दौरान आपको उन तरीकों को ढूंढ़ना होगा जो आपके पक्ष में स्थितियां ला सके।

सप्ताह के मध्य में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। यह समय थोक व्यापारियों का समय मध्यम है। यह समय सेहत में सुधार देता दिख रहा है। वहीं पढ़ाई को लेकर भी समस्याएं जल्द दूर होने की संभावना है।

सप्ताह के अंत में किसी विदेशी डील से आपको कई अवसर मिलने की उम्मीद है। इस समय आप विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। एक अच्छा खासा पैसा इस समय आपको मिल सकता है। पार्टनर के साथ अपने निजी स्पेस को बचाने से प्रेम संबंध में आकर्षण बना रहेगा।

उपाय: हर रोज श्री गणेश की पूजा करें व हर बुधवार उन्हें दुर्वा अर्पित करें।

लकी दिन: बुधवार,शनिवार व रविवार

ट्रेंडिंग वीडियो