scriptDaily Horoscope- 04 September 2021: शनि प्रदोष के दिन इन 4 राशियों पर रहेगा भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार? | Horoscope 04 September 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Daily Horoscope- 04 September 2021: शनि प्रदोष के दिन इन 4 राशियों पर रहेगा भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

locationभोपालPublished: Sep 03, 2021 04:29:50 pm

04 सितंबर 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह

Daily horoscope

Daily Rashifal

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 04 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…

Shanidev - signs of kindness of Lord Shani
IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 04 September 2021 आज का मेष राशिफल
पैत्रिक संपत्ति का निपटारा आज संभव। मेहमानों के आगमन की संभावना के बीच विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें,लाभ होगा। आपके कुछ अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं।

Taurus Daily Horoscope 04 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
नए अनुबंध होने की संभावना के बीच आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती हे। पैसो का लेन देन आज संभल कर करें, समय श्रेष्ठ है। जो भूमि आप ने क्रय करी हे आप को खूब फलने वाली है।

Read more – Venus Transit- शुक्र जा रहे तुला राशि में, जानें आप पर इसका प्रभाव

Gemini Daily Horoscope 04 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
आपने कार्य के प्रति गंभीर होते हुए समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। ध्यान रखें अभी नहीं तो कभी नहीं।

Cancer Daily Horoscope 04 September 2021 आज का कर्क राशिफल
आज सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।


Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

rashi parivartan
Leo Daily Horoscope 04 September 2021 आज का सिंह राशिफल
दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा की संभावना है। जिस पर आप इतना भरोसा करते है, वही आज आपको नुकसान दे सकता है, सतर्क रहे।
Virgo Daily Horoscope 04 September 2021 आज का कन्या राशिफल
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
Read more – Indian Astrology: एक बार फिर कोरोना को मिल रहा है ग्रहों का सहयोग

Libra Daily Horoscope 04 September 2021 आज का तुला राशिफल
कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहें।
Scorpio Daily Horoscope 04 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना की संभावना के बीच संभल कर रहें। योजनाए अधूरी रहेगी। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। आपके अपनों से धोखा मिल सकता है।
Read more – Shiv Pradosh Vrat 2021: भाद्रपद का पहला प्रदोष 04 सितंबर को

https://www.dailymotion.com/embed/video/x83xgh0
Sagittarius Daily Horoscope 04 September 2021 आज का धनु राशिफल
मनोरंजन की बजाय अपना ध्यान अपने कॅरियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। वाहन सुख संभव। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं।

Capricorn Daily Horoscope 04 September 2021 आज का मकर राशिफल
अचानक यात्रा के योग के बीच मानसिकता को बदलें। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। व्यवहार को नम्र बनाएं। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
Read more – Monthly Horoscope 2021: सितंबर 2021 का मासिक राशिफल

Aquarius Daily Horoscope 04 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
रुके कार्यों में गति आएगी। दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं। लेन देन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है।
Read more – September 2021 Festival calendar – सितंबर 2021 के त्यौहारों की लिस्ट

Pisces Daily Horoscope 04 September 2021 आज का मीन राशिफल
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो