scriptHoroscope 06 August 2021 : कर्क को मिलेगा अचानक धन तो कुंभ को मिलेगी सफलता! जानें आपकी राशि के लिए क्या लाए हैं शुक्र | Horoscope 06 August 2021 ka rashifal daily astrology | Patrika News

Horoscope 06 August 2021 : कर्क को मिलेगा अचानक धन तो कुंभ को मिलेगी सफलता! जानें आपकी राशि के लिए क्या लाए हैं शुक्र

locationभोपालPublished: Aug 05, 2021 04:07:19 pm

06 अगस्त को क्या कहते हैं आपके ग्रह

06 August 2021 horoscope

06 August 2021 Rashifal

ग्रहों ने गुरुवार के बाद एक बार फिर आज शुक्रवार को अपनी स्थिति में परिवर्तन कर दिया है। ऐसे में जहां सभी 12 राशियां आज प्रभावित होंगी, वहीं सभी का फलादेश भी बदलने जा रहा है। दरअसल ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर रोज ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर सभी 12 राशियों पर होता है।
इसी के कारण हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक शुक्रवार friday, 06 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
Read more – Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि आज, जानें कब क्या और कैसे करें

sawan shivratri 2021
: Aries Daily Horoscope 06 August 2021 आज का मेष राशिफल
सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है। स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के भी योग हैं। परिवार को समय दें। तबादले के योग है।
: Taurus Daily Horoscope 06 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई बड़े फैसले लेने होंगे। कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिॅमेदारी मिल सकती है।दिनचर्या में आए बदलाव से खुश रहेगे। राजनीति से जुड़े लोगो के लिए भी समय उपयुक्त है।
Read more – Rain Astrology: जोरदार बारिश के योग

Gemini Daily Horoscope 06 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
कार्यों में प्रसाशनिक अडचन आ सकती हैं। संपत्ति के विवाद आपसी समझौते से ही हल होंगे। कई दिनों से आप स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
Cancer Daily Horoscope 06 August 2021 आज का कर्क राशिफल
आकस्मिक धन लाभ होने से रुके कार्य आसानी से होगे। व्यवसाय में उन्नति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।अपने उसूलों के पक्के रहें। और अपने काम के प्रति ईमानदारी रखें।
Read more – Ravi Pushya Nakshatra 2021: सावन में रवि पुष्य नक्षत्र

 पुष्य नक्षत्र, खरीदी का महायोग
Leo Daily Horoscope 06 August 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने आकर्षक व्यक्तिव के कारण सभी को अपना बना लेंगे। आपसी संबंधों में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मौज मस्ती में समय बीतेगा। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।
Virgo Daily Horoscope 06 August 2021 आज का कन्या राशिफल
श्रम के अनुसार सफलता के न मिलने से उदास रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। जिन्हें आप अपना समझते हैं वही आज आप को धोखा दे सकते है। किसी के इन्तजार में समय व्यतीत करना होगा।
Libra Daily Horoscope 06 August 2021 आज का तुला राशिफल
व्यापार विस्तार के योग के बीच कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है। संतान की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सहकर्मियों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे।
Read more – सावन में विनायक चतुर्थी पर क्या करें खास

Scorpio Daily Horoscope 06 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
किसी के बहकावे में आ कर अपने सम्बन्ध ने बिगाड़ें। समय रहते जरूरी कागजात एकत्रित करें। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। पढ़ाई में रूचि रहेगी। अपने भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बना लेंगे।

Read more – August 2021 Festival calendar – अगस्त 2021 के व्रत,पर्व व त्यौहार?
august 2021 festivals list
sagittarius Daily Horoscope 06 August 2021 आज का धनु राशिफल
किसी की देखा देखी करने से मुसीबत में आ सकते हैं। पारिवारिक शान्ति के लिए अपने स्वभाव को बदलें । सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च होगा। न्याय विभाग से जुड़े लोग वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
Capricorn Daily Horoscope 06 August 2021 आज का मकर राशिफल
बिना सोचे समझे काम न करें। पैसा कमाने की चाह में निजी जीवन को न भूलें। सिरदर्द से पीड़ित रहेंगे। संतान के स्वभाव में आए परिवर्तन से दुखी होंगे।
Aquarius Daily Horoscope 06 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति से संभव है।मांगलिक कार्यक्रमों की रुपरेखा बनेगी। धर्म में रूचि बडेगी। कर्मचारियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।
Pisces Daily Horoscope 06 August 2021 आज का मीन राशिफल
व्यवसाय की अच्छी शुरुआत से आत्मबल बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। कार्य में मन कम लगेगा। बहनों से विवाद होगा। भूमि भवन पर निवेश करने का मन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो